अभिनेत्री अश्रिता से शादी करेंगे क्रिकेटर मनीष पांडे

Uncategorized खेल मनोरंजन

क्रिकेटर मनीष पांडे दक्षिण की फिल्‍म अभिनेत्री अश्रिता शेट्टी के साथ शादी करने जा रहे हैं। यह शादी इस साल के अंत में दिसंबर में होगी। मनीष अभी कर्नाटक क्रिकेट टीम के कप्तान हैं और विजय हजारे ट्रॉफी में खेल रहे हैं। मनीष और अश्रिता के रिलेशनशिप में होने की खबरें लंबे समय से आ रही थीं। अब शादी की जानकारी सामने आने के बाद इस रिश्‍ते की पुष्टि भी हो गई है। मनीष ने जहां भारत ए की कप्तानी की है। वह एकदिवसीय टीम में मध्य क्रम में खेलते हैं। साथ ही आईपीएल में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा हैं। मनीष ने कर्नाटक की ओर से बेहतर प्रदर्शन कर इंडियन टीम में जगह बनाई है। वहीं 26 साल की अश्रिता दक्षिण की फिल्‍मों का जाना-माना नाम है। वह इंद्रजीत, ओरु कन्नयम मूनू कलावानिकलम, उदयम एनएच 4 जैसी बड़ी फिल्‍मों में कर चुकी है। वह एक नई फिल्‍म पर भी काम कर रही है। मनीष और अश्रिता की शादी में दोनों के करीबी दोस्‍त और रिश्‍तेदार शामिल होंगे। शादी का कार्यक्रम दो दिन तक चलेगा। 
अजहरुद्दीन के बेटे की दुल्हन बनेंगी सानिया की बहन 
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन के बेटे मोहम्मद असद की शादी टेनिस स्टार सानिया मिर्जा की बहन अनम मिर्जा से दिसंबर में होगी। लंबे समय से चली आ रहीं दोनों की शादी की अफवाहों को अब खुद सानिया ने स्वीकार किया है। सानिया ने कहा, ‘अनम दिसंबर में शादी कर रहीं हैं। हम हाल ही में पेरिस में बैचलर पार्टी मनाकर लौटे हैं और हम बेहद उत्साहित हैं।’ सानिया मिर्जा की बहन अनम मिर्जा पेशे से फैशन स्टाइलिस्ट हैं।
दरअसल, अनम ने सोशल मीडिया पर मोहम्मद असद के साथ एक फोटो साझा की थी, जिसमें उन्होंने लिखा था, ‘फैमिली’. इसके बाद से ही दोनों की शादी की अफवाहों ने जोर पकड़ लिया था। अब इसका खुलासा करते हुए सानिया ने कहा है कि अनम एक अच्छे लड़के के साथ शादी कर रही हैं। उनका नाम असद है और वह मोहम्मद अजहरुद्दीन के बेटे है। हम सभी इस शादी को लेकर बेहद उत्साहित हैं। सानिया ने दोनों की शादी की तारीख का तो जिक्र नहीं किया, लेकिन इतना जरूर कहा है कि शादी इसी साल दिसंबर में होगी। मिर्जा परिवार की करीबी दोस्त और फिल्ममेकर फराह खान ने भी कुछ दिन पहले अनम की ओर इशारा करते हुए ब्राइड टू बी वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *