चुनाव के बीच मतदान केंद्र पर चली गोली, हाई प्रोफाइल सीट में गोलीबारी से मचा हड़कंप, चार लोगों के घायल होने की खबर  

मध्यप्रदेश मुरैना

मुरैना। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर जहां के ओर सुबह 7 बजे वोटिंग शुरू हो है। वहीं दूसरी ओर अब हिंसा की खबरें सामने आने लगी है। मध्य प्रदेश की हाई प्रोफाइल सीट दिमनी विधानसभा में गोलीबारी की घटना सामने आई है।मिली जानकारी के अनुसार यहां दिमनी विधानसभा के मीरघान गाँव में गोली चली हैं. दो समुदायों के बीच गोलीबारी की जानकारी मिल रही है। पोलिंग बूथ क्रमांक 146.147 पर जाते समय गोली एवं पत्थरों से हमला किया गया है। जिसमे एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है, उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

वहीं बताया जा रहा है कि मिरघान गांव में मतदान केंद्र पर गोली चलने से चार लोगों के सिर फटने की खबर सामने आई है। जबकि एक महिला को गोली छू कर निकली है। वहीं इस घटना के बाद से मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई है। चुनाव के बीच पुलिस प्रशासन भी दबाव में आ गया है। बता दें कि यहां से केंद्रीय मंत्री और बीजेपी प्रत्याशी नरेंद्र सिंह तोमर चुनाव लड़ रहे है।      

मिली जानकारी के मुताबिक मुरैना दिमनी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मिरघान के पोलिंग बूथ 146 और 147 पर जबरदस्त हंगामा हुआ है। दो पक्षों ने हंगामा कर पथराव किया है। बताया जा रहा है कि मतदाताओं को रोकने टोकने पर विवाद हुआ था। पथराव के दौरान चार युवक एक महिला घायल हुई है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। वहीं घटना के बाद पुलिस फोर्स ने मोर्चा संभाल लिया है। पोलिंग बूथ के आस पास खड़े लोगों को खदेड़ा गया है। वहीं मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *