इंदौर-3 से पिंटू जोशी, इंदौर-5 से सत्यनारायण पटेल और महूं से राम किशोर शुक्ला को मिला टिकट,कांग्रेस की सूची जारी

Uncategorized इंदौर मध्यप्रदेश

इंदौर: विधानसभा चुनाव के लिए मध्‍य प्रदेश में कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। जिसमें 88 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा गया है। वहीं पहली सूची में होल्ड की गई इंदौर-3, इंदौर- 5 और महूं के उम्मीदवार भी इस सूची में घोषित कर दिए गए है। कांग्रेस ने इंदौर-3 से दीपक पिंटू जोशी, इंदौर-5 से सत्यनारायण पटेल और महूं से राम किशोर शुक्ला को अपना उम्मीदवार बनाया है। बता दें कि इससे पहले कांग्रेस अपने 144 प्रत्याशियों के नामों की पहली सूची जारी कर चुकी है।

कांग्रेस की पहली सूची नवरात्र के पहले दिन आई थी। पहली सूची में कई सीटों पर विरोध और बगावत के बाद कई दौर की बैठक के बाद यह नाम तय किए गए हैं। पहली सूची में कांग्रेस ने 144 प्रत्याशियों के नाम का एलान किया था। इसमें 69 विधायकों को दोबारा प्रत्याशी बनाया है। वहीं, पांच विधायकों के टिकट काट दिए थे। पहली सूची में अधिकतर जगह पूर्व प्रत्याशियों को ही मौका दिया गया।

गुरुवार रात कांग्रेस ने 88 प्रत्याशियों के नाम की सूची जारी की। तीन सीटों पर प्रत्याशी बदले। दतिया में अवधेश नायक की जगह राजेंद्र भारती, पिछोर में शैलेंद्र सिंह की जगह अरविंद सिंह लोधी और गोटेगांव में शेखर चौधरी की जगह एनपी प्रजापति को दोबारा टिकट दिया है।

कांग्रेस ने भोपाल की चारों विधानसभा सीटों पर भी प्रत्याशियों के नाम का एलान किया। भोपाल की दक्षिण पश्चिम सीट पर विधायक पीसी शर्मा, उत्तर सीट पर आरिफ अकील के बेटे आतिफ अकील, हुजूर में पूर्व प्रत्याशी नरेश ज्ञानचंदानी और गोविंदपुरा में दिग्विजय सिंह समर्थक रविंद्र साहू को प्रत्याशी बनाया है। खातेगांव से भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने वाले दीपक जोशी पर भरोसा जताया है। इंदौर में तीन नंबर से पिंटू जोशी, इंदौर में पांच नंबर से सत्यनारायण पटेल को प्रत्याशी बनाया गया है।

मुरैना से दिनेश गुर्जर, दिमनी रविंद्र सिंह तोमर, खातेगांव से दीपक जोशी, गोहद से केशव देसाई, ग्वालियर से सुनील शर्मा, दतिया से राजेंद्र भारती, पिछोर से अरविंद सिंह लोधी, भोपाल दक्षिण से पीसी शर्मा, हुजूर से नरेश ज्ञानचंदानी को टिकट दिया है।  2018 में  नरेश ज्ञानचंदानी हुजूर विधानसभा से लड़ चुके हैं। भोपाल की उत्तर विधानसभा से वर्तमान विधायक आरिफ अकील के बेटे आतिफ अकील को टिकट दिया गया है। दक्षिण पश्चिम विधानसभा से पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक पीसी शर्मा का टिकट बरकरार। हुजूर विधानसभा से नरेश ज्ञानचंदानी और गोविंदपुरा विधानसभा से रविंद्र साहू को टिकट मिला। 

सिमरिया से अभय मिश्रा को टिकट मिला है। बता दें कि अभय मिश्रा ने कल ही बीजेपी की सदस्यता से इस्तीफा दिया था। निवाड़ी से अमित राय को भी टिकट मिला है। होशंगाबाद से गिरजा शंकर शर्मा को उम्मीदवार बनाया गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *