साइकिल पर तिरंगा लगाकर निकले कलेक्टर और संभागायुक्त, हर घर तिरंगा लगाने का दिया संदेश

इंदौर

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आज इंदौर साइक्लोथान का आयोजन किया गया । यह साइक्लोथान सुबह  रेसीडेंसी से प्रारंभ हुई। इस साइकिल रैली को संभागायुक्त मालसिंह और कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर संभागायुक्त मालसिंह और कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने स्वयं साइकिल चलाकर इस रैली में हिस्सा लिया। यह रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई पुन: रेसीडेंसी में सम्पन्न हुई। रैली में बड़ी संख्या में युवा और अन्य नागरिक शामिल हुए।

तिरंगा अभियान के अन्तर्गत  खिलाड़ियों ने निकाली रैली 
इंदौर जिले में 15 अगस्त तक आयोजित होने वाले हर घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके तहत आज खिलाड़ियों द्वारा भी तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। यह रैली चिमनबाग से शुरू होकर राजवाड़ा पर समाप्त हुई। इस रैली में इंदौर शहर के विभिन्न खेल संगठनों के पदाधिकारी और खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय ध्वज अपने हाथों में थामकर राष्ट्रभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाया।

जनप्रतिनिधियों ने भी निकाली रैली
आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में ”हर घर तिरंगा अभियान” अंतर्गत सेल्फी प्वाइंट पलासिया से गीता भवन चौराहा तक तिरंगा रैली निकाली गई । इस तिरंगा रैली में सांसद शंकर लालवानी, विधायक महेंद्र हार्डिया, विधायक रमेश मेंदोला, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, एम.आई.सी. सदस्य अश्विनी शुक्ल, नंदकिशोर पहाड़िया, कलेक्टर डॉ.इलैयाराजा टी, नगर निगम आयुक्त हर्षिका सिंह एवं स्कूल कॉलेज के छात्र-छात्राओं, स्व-सहायता समूह की महिलाएं, एनजीओ सदस्यों, शहर के गणमान्य जनप्रतिनिधियों, नगर निगम व जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं जागरूक नागरिकों ने भाग लिया। रैली के माध्यम से हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत नागरिकों को 15 अगस्त तक अपने घरों में तिंरगा झंडा फहराने हेतु प्रेरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *