आज कर्नाटक के लिए ऐतिहासिक दिन है। सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई। रुझान भी सामने आने लगे हैं। 10 मई को सूबे की 224 विधानसभा सीटों पर 72.82 फीसदी लोगों ने वोट डाले थे। इस बार चुनाव में कुल 2,615 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई है।कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। चुनाव आयोग के मुताबिक रुझानों में कांग्रेस को बहुमत मिल गया है। कांग्रेस-114, भाजपा-71 और जेडी(एस)-32 सीटों पर आगे चल रही है।