11 में से 7 नगर निगम में BJP की सरकार:ग्वालियर-जबलपुर,छिंदवाड़ा में कांग्रेस जीती,सिंगरौली में आम आदमी पार्टी प्रत्याशी की जीत

इंदौर उज्जैन खंडवा ग्वालियर छिंदवाड़ा जबलपुर बुरहानपुर भोपाल मध्यप्रदेश सतना सागर सिंगरौली

इंदौर/भोपाल : मध्यप्रदेश के 11 नगर निगमों के नतीजे आ गए हैं। 7 में बीजेपी के मेयर कैंडिडेट और 3 में कांग्रेस प्रत्याशी जीते हैं। एक नगर निगम में आम आदमी पार्टी प्रत्याशी की जीत हुई है। 

इंदौर नगर निगम में बीजेपी के मेयर कैंडिडेट पुष्यमित्र भार्गव को 1,33,992 वोट से सबसे बड़ी जीत मिली है। 

भोपाल में बीजेपी की मालती राय 98,845 वोटों से जीत गई है। दो पार्षद चुनाव हारीं मालती ने कांग्रेस की पूर्व महापौर विभा पटेल को हराया है।

ग्वालियर में कांग्रेस प्रत्याशी शोभा सिकरवार 28,805 वोटों से जीती हैं। 

जबलपुर में कांग्रेस प्रत्याशी जगत बहादुर सिंह ने बीजेपी के डॉ. जितेंद्र जामदार को 44,339 वोटों से शिकस्त दी है। लेकिन, ग्वालियर और जबलपुर में परिषद भाजपा की है।

सिंगरौली में सबसे बड़ा उलटफेर हुआ। यहां आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी रानी अग्रवाल 9354 वोटों से जीतीं है। 

उज्जैन में कांग्रेस के महेश परमार बीजेपी के मुकेश टटवाल से सिर्फ 736 वोट से हार गए। 

बुरहानपुर में बीजेपी की माधुरी पटेल ने कांग्रेस की शहनाज अंसारी को महज 542 वोटों से हराया। 

छिंदवाड़ा में कांग्रेस कैंडिडेट विक्रम अहाके जीते।

जानिए, कहां से कौन बना मेयर

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा- बुरहानपुर के नतीजों से ये साफ हो गया है कि ओवैसी की पार्टी AIMIM, BJP की B टीम है। इनके सब लोग भाजपा का साथ देते हैं। बुरहानपुर में भाजपा प्रत्याशी माधुरी पटेल ने सिर्फ 542 से जीत दर्ज की। यहां ओवैसी की पार्टी AIMIM को 10 हजार से ज्यादा वोट मिले हमारा मुकाबला सिर्फ बीजेपी से नहीं था, ओवैसी सहित दूसरी पार्टी, पुलिस-प्रशासन और पैसे से था।

नगर निगमभाजपा प्रत्याशीकांग्रेस प्रत्याशीक्या स्थिति
भोपालमालती राय (461335 वोट मिले)विभा पटेल (362488 वोट मिले)भाजपा की जीत
इंदौरपुष्यमित्र भार्गव (593852 वोट मिले)संजय शुक्ला (459860 वोट मिले)भाजपा की जीत
ग्वालियरसुमन शर्मा (206349 वोट मिले)शोभा सिकरवार (235154 वोट मिले)कांग्रेस की जीत
जबलपुरडॉ. जितेंद्र जामदार (248853 वोट मिले)जगत बहादुर सिंह (293192 वोट मिले)कांग्रेस की जीत
खंडवाअमृता यादव (51925 वोट मिले)आशा मिश्रा (32160 वोट मिले)भाजपा की जीत
बुरहानपुरमाधुरी पटेल (52823 वोट मिले)शहनाज अंसारी (52281 वोट मिले)भाजपा की जीत
छिंदवाड़ाअनंत धुर्वे (60577 वोट मिले)विक्रम अहाके (64363 वोट मिले)कांग्रेस की जीत
उज्जैनमुकेश टटवाल (134094 वोट मिले)महेश परमार (133358 वोट मिले)भाजपा की जीत
सागरसंगीता तिवारी (70653 वोट मिले)निधि जैन (57939 वोट मिले)भाजपा की जीत
सिंगरौलीचंद्रप्रकाश विश्वकर्मा (25233 वोट मिले)अरविंद चंदेलAAP की रानी अग्रवाल की जीत (34585 वोट मिले)
सतनायोगेश ताम्रकार (63292 वोट मिले)सिद्धार्थ कुशवाहा (38376 वोट मिले)भाजपा की जीत

पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

नगरीय निकाय चुनाव में बीजेपी की जीत पर पीएम मोदी ने मतदाताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि ये जीत शिवराज सरकार में जनता के अटूट भरोसे का प्रतीक है। पीएम मोदी ने विजयी उम्मीदवारों को शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने ट्विट किया –

उज्जैन में दो बार बनी विवाद की स्थिति

उज्जैन में दो बार विवाद की स्थिति बनी। बीजेपी प्रत्याशी के जीतने पर कांग्रेस नतीजे से असंतुष्ट थी। कांग्रेस के आपत्ति जताने पर टेबुलेशन शुरू किया गया। इधर, BJP कार्यकर्ताओं ने भी इस बात पर धरना देना शुरू कर दिया कि उनके कैंडिडेट को जीत का प्रमाणपत्र जल्द दिया जाए। BJP नेताओं ने काउंटिंग सेंटर पर पुलिस से धक्कामुक्की की। इससे पहले कांग्रेस ने पुलिस से धक्कामुक्की की थी।

नतीजों से BJP गदगद

नतीजों से भाजपा गदगद है। पार्टी मुख्यालय पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल से कैंडिडेट मालती राय का मुंह मीठा कराया। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा और दूसरे नेता भी साथ रहे। CM शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि नगर पालिका और नगर परिषद में बराबरी की स्थिति रहती थी, लेकिन इस बार पालिका और परिषद की 80% सीटों पर भाजपा जीती है।

बुरहानपुर नगर निगम

बुरहानपुर से नगर निगम का पहला नतीजा सामने आया। यहां भाजपा प्रत्याशी माधुरी पटेल ने 542 वोट से जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी शहनाज अंसारी को हराया। यहां नोटा को 677 वोट मिले हैं। कांग्रेस की हार का दूसरा फैक्टर ओवैसी की पार्टी का रहा। AIMIM उम्मीदवार 10 हजार से ज्यादा वोट ले गई।

खंडवा नगर निगम

खंडवा में भाजपा प्रत्याशी अमृता यादव जीतीं। उन्होंने कांग्रेस की आशा मिश्रा को 19,765 वोटों से हराया। AIMIM प्रत्याशी कनीजा बी 9601 वोट पाकर तीसरे नंबर पर रहीं।

सतना नगर निगम

सतना में भाजपा प्रत्याशी योगेश ताम्रकार ने 24916 वोटों से जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस के सिद्धार्थ कुशवाहा को हराया। सिद्धार्थ कांग्रेस से विधायक भी हैं।

उज्जैन नगर निगम

उज्जैन में भाजपा कैंडिडेट मुकेश टटवाल 923 वोट से जीते। उन्होंने कांग्रेस के महेश परमार को हराया। नतीजा आने से पहले कांग्रेस ने गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। कांग्रेस नेताओं ने पुलिस के साथ धक्कामुक्की की। कांग्रेस ने रीटोटलिंग की मांग की। इसके बाद टटवाल ने 736 वोट से जीत दर्ज की।

छिंदवाड़ा नगर निगम

छिंदवाड़ा में कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम अहाके 3547 वोटों से जीत गए। विक्रम ने BJP के अनंत धुर्वे को हराया। 18 साल बाद छिंदवाड़ा में कांग्रेस का मेयर बना।

सागर नगर निगम

सागर में भाजपा प्रत्याशी संगीता तिवारी 12665 वोट से जीतीं। उन्होंने कांग्रेस की निधी जैन को हराया।

सिंगरौली नगर निगम

सिंगरौली से मध्यप्रदेश निकाय चुनाव में पहली बार उतरी आम आदमी पार्टी का खाता खुला। आप उम्मीदवार रानी अग्रवाल ने 9352 वोट से जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस के अरविंद चंदेल को हराया। बीजेपी के चंद्रप्रकाश विश्वकर्मा तीसरे नंबर पर रहे।

इंदौर नगर निगम

इंदौर में BJP प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव ने कांग्रेस के प्रत्याशी संजय शुक्ला को बड़े अंतर से हराया। संजय शुक्ला कांग्रेस विधायक भी हैं।

जबलपुर नगर निगम

लंबे समय तक जबलपुर नगर निगम के महापौर की कुर्सी में काबिज रहने वाली भाजपा को इस बार करारी हार का सामना करना पड़ा है। कांग्रेस के जगत बहादुर अन्नू ने भाजपा प्रत्याशी डॉ. जितेंद्र जामदार को 44339 वोटों से हरा दिया।

भोपाल में बीजेपी की मालती राय 98,845 वोटों से जीत गई है। दो पार्षद चुनाव हारीं मालती ने कांग्रेस की पूर्व महापौर विभा पटेल को हराया है।

ग्वालियर में कांग्रेस प्रत्याशी शोभा सिकरवार 28,805 वोटों से जीती हैं। 

रिजल्ट के दौरान की खास तस्वीरें…

भाजपा ने पार्टी मुख्यालय में जश्न मनाया।

भाजपा ने पार्टी मुख्यालय में जश्न मनाया।

इंदौर में बीजेपी कैंडिडेट को बड़ी लीड मिलते ही कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला निराश हो गए।
इंदौर में बीजेपी कैंडिडेट को बड़ी लीड मिलते ही कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला निराश हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *