एडा के डीएम सुहास एल यतिराज ने जीता सिल्वर

Uncategorized खेल

टोक्यो पैरालिम्पिक्स में भारतीय एथलीट्स का शानदार प्रदर्शन जारी है। रविवार की शुरुआत सिल्वर मेडल के साथ हुई है। बैडमिंटन पुरुष एकल SL4 में नोएडा के डीएम सुहास एल यतिराज ने देश को सिल्वर मेडल दिलाया है। यह भारत का 18वां पदक है फाइनल में फ्रांस के लुकास मजूर ने उन्हें हरा दिया। आज ही कृष्ण नागर का भी मुकाबला होगा। डीएम सुहास एल यतिराज की इस उपलब्धि पर बधाइयों का दौर शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी ट्वीट मे लिखा, सुहास यतिराज ने अपने असाधारण खेल की बदौलत हमारे पूरे देश को खुश कर दिया है। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बधाई दी है। योगी ने कहा, मैं उन्हें तहे दिल से बधाई देता हूं। इससे पहले भी कई मौकों पर उन्होंने कई मेडल जीते थे। अपने प्रशासनिक कर्तव्यों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करने के साथ-साथ वह पैरालंपिक में भी सफल रहे हैं।

वहीं सुहास की आईएएस पत्नी रितु ने भी बधाई दी और कहा कि यह उनके पति की कड़ी मेहनत का परिणाम है।गाजियाबाद की एडीएम रितु सुहास ने कहा, यह बहुत अच्छा खेला गया मैच था। मुझे उन पर बहुत गर्व है। पिछले छह साल की मेहनत की पराकाष्ठा है।

इससे पहले शनिवार का दिन भारत के लिए शानदार रहा।शनिवार को खिलाड़ियों ने तालिका में छह और पदक जोड़े। इसमें दो स्वर्ण पदक शामिल रहे। प्रमोद भगत और मनीष नरवाल ने टोक्यो ओलंपिक्स के 11वें दिन ये स्वर्ण पदक जीते थे। साथ ही, सिंहराज ने रजत तो मनोज सरकार ने कांस्य जीता था। भारत ने अभ तक कुल 18 पदक जीते हैं और यह पदक तालिका में 26वें स्थान पर है। भारत ने 4 गोल्ड, 8 सिल्वर और 6 कांस्य पदक जीते हैं। कुल 205 पदक के साथ चीन शीर्ष पर है। चीन ने 95 गोल्ड, 59 सिल्वर और 51 ब्रांज जीते हैं। दूसरे नंबर पर ब्रिटेन है जिसने कुल 122 पदक जीते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *