कमलप्रीत कौर महिला डिस्कस थ्रो फाइनल में, आज पीवी सिंधु, पूजा रानी से भी उम्मीद

Uncategorized खेल

टोक्यो ओलंपिक्स में शनिवार को 9वें दिन के आयोजन हो रहे हैं। ताजा खबर यह है कि कमलप्रीत कौर 64.00 मीटर के महिला डिस्कस थ्रो के फाइनल पहुंच गई हैं। भारत ने अब तक एक पदक जीता है, लेकिन बैटमिंटन, बॉक्सिंग, हॉकी में पदक की उम्मीद बनी हुई है। शनिवार को भी कुछ अहम मुकाबले होने हैं। बॉक्सिंग में अमित पंघाल के मुकाबलों पर नजर रहेगी। अमित पंघाल पुरुषों के फ्लाइवेट राउंड ऑफ 16 में कोलंबो के मार्टीन से भिड़ेंगे। इनके अलावा पीवी सिंधु और पूजा रानी भी एक्शन में नजर आएंगी। बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु और मुक्केबाज पूजा रानी देश के लिए एक-एक पदक हासिल करने से सिर्फ एक जीत की दूरी हैं। भारतीय महिला हॉकी टीम दक्षिण अफ्रीका से भिडेगी।
तीरंदाजी: भारत के अतनु दास हारकर बाहर हो गए हैं। जापान के ताकाहारू फुरुकावा ने अतनु दास को 6-4 से हराया और इसके साथ ही तीरंदाजी में भारत के पदक की उम्मीद यहीं खत्म हो गई।

बॉक्सिंग: टोक्यो ओलंपिक्स की बॉक्सिंग में 48-52 किलोग्राम वर्ग में भारत के अमित पंघाल हार गए हैं। अमित से भारत को पदक की बड़ी उम्मीद थी। शीर्ष वरीय अमित पंघाल दूसरे दौर (52 किग्रा) में बाहर हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *