एग्जिट पोल्स ने एनडीए को स्पष्ट बहुमत दिया

Uncategorized देश राजनीति
  • 5 एग्जिट पोल्स में एनडीए को 300 से ज्यादा सीटें, सिर्फ न्यूज एक्स-नेता ने एनडीए को 242 सीटें दीं
  • उत्तर प्रदेश में भाजपा को न्यूनतम 22 और अधिकतम 68 सीटें मिलने का अनुमान

रविवार को आए लोकसभा चुनाव के 10 में से 9 एग्जिट पोल्स में एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिलने का अनुमान जताया गया है। वहीं, यूपीए को पिछली बार से दोगुनी सीटें मिलने के आसार हैं। 5 एग्जिट पोल्स में कहा गया है कि एनडीए को 300 से ज्यादा सीटें मिल सकती हैं। 10 एग्जिट पोल्स में एनडीए को दी गई सीटों का औसत 304 आता है। वहीं, यूपीए को दी गई सीटों का औसत 119 है। 2014 में एनडीए को 336, यूपीए को 60 और अन्य को 147 सीटें मिली थीं। 

दो सबसे चर्चित राज्य : उत्तर प्रदेश और बंगाल
उत्तर प्रदेश में भाजपा और अपना दल ने पिछली बार 80 में से 73 सीटें जीती थीं। इस बार एग्जिट पोल्स में उसे न्यूनतम 22 और अधिकतम 68 सीटें दी गई हैं। वहीं, किसी भी एग्जिट पोल में बंगाल में भाजपा को 10 से कम सीटें नहीं दी गई हैं। भाजपा ओडिशा में नवीन पटनायक के गढ़ में सेंध लगा सकती है। वहीं, तमिलनाडु में अन्नाद्रमुक-भाजपा के मुकाबले कांग्रेस-द्रमुक के नेतृत्व वाले गठबंधन को ज्यादा सीटें मिलने के आसार हैं। बिहार में एनडीए 2014 का प्रदर्शन कायम रख सकता है। वहीं, महाराष्ट्र में एनडीए के मुकाबले यूपीए की सीटें बढ़ सकती हैं।

उप्र : कुल 80 सीटेंभाजपा+महागठबंधनकांग्रेस
एबीपी न्यूज33452
इंडिया टुडे-एक्सिस62-6810-161-2
इंडिया न्यूज-पोलस्ट्रेट37402
टाइम्स नाऊ-वीएमआर58202
रिपब्लिक-सी-वोटर38402
न्यूज 1860-6217-191-2
न्यूज 24-चाणक्य65132
2014 के नतीजे735 (सपा)2
बंगाल : कुल 42 सीटेंभाजपातृणमूलअन्य
रिपब्लिक-जन की बात18-2613-21
रिपब्लिक-सी वोटर11292
इंडिया न्यूज-पोलस्ट्रेट14262
न्यूज नेशन10-1226-281-2
इंडिया टुडे-एक्सिस19-2319-220-1
2014 के नतीजे2346
बिहार : कुल 40 सीटेंभाजपा+राजद-कांग्रेस-रालोसपा
इंडिया टुडे-एक्सिस38-400-2
इंडिया न्यूज-पोलस्ट्रेट328
रिपब्लिक-जन की बात28-318-11
टाइम्स नाऊ-वीएमआर3010
न्यूज 24-चाणक्य328
एबीपी346


बिहार में 2014 में एनडीए (भाजपा-लोजपा-रालोसपा) ने 31 सीटें जीती थीं। कांग्रेस ने राजद और राकांपा के साथ 7 सीटें जीती थीं। जदयू ने अलग चुनाव लड़ा था। उसे 2 सीटें मिली थीं। इस बार जदयू भाजपा के साथ और रालोसपा कांग्रेस-राजद के साथ है।

मप्र : कुल 29 सीटेंभाजपाकांग्रेस
न्यूज 18-आईपीएसओएस24-272-4
न्यूज 24-टुडेज चाणक्य272
इंडिया न्यूज-पोलस्ट्रेट218
न्यूज नेशन22-245-7
रिपब्लिक-सी वोटर245
एबीपी227
इंडिया टुडे-एक्सिस26-281-3
2014 के नतीजे272
राजस्थान : कुल 25 सीटेंभाजपाकांग्रेस
न्यूज 18-आईपीएसओएस22-232-3
न्यूज 24-टुडेज चाणक्य250
इंडिया न्यूज-पोलस्ट्रेट241
न्यूज नेशन21-232-4
रिपब्लिक-सी वोटर23-250-2
एबीपी196
इंडिया टुडे-एक्सिस23-251-3
2014 के नतीजे250
छत्तीसगढ़: कुल 11 सीटेंभाजपाकांग्रेस
न्यूज नेशन4-65-7
इंडिया न्यूज-पोलस्ट्रेट74
न्यूज 24-चाणक्य92
न्यूज 18-आईपीएसओएस7-92-4
एबीपी65
इंडिया टुडे-एक्सिस7-83-4
रिपब्लिक-सी वोटर65
रिपब्लिक-जन की बात56
2014 के नतीजे101
ओडिशा : कुल 21 सीटेंभाजपाबीजदकांग्रेस
इंडिया टुडे-एक्सिस15-192-60-1
न्यूज 24-चाणक्य1470
एबीपी न्यूज9120
न्यूज 186-812-141-2
रिपब्लिक-जन की बात11-137-90-1
रिपब्लिक सी वोटर10110
न्यूज नेशन8-1011-130
टाइम्स नाऊ-वीएमआर1281

2014 के लोकसभा चुनाव में 21 सीटों में से 20 पर बीजेडी ने जीत हासिल की थी। एक सीट भाजपा के खाते में गई थी। कांग्रेस का खाता नहीं खुला था।

तमिलनाडु : कुल 26 सीटेंभाजपा+कांग्रेस+अन्य
एबीपी न्यूज11252
इंडिया टुडे-एक्सिस0-434-380
टाइम्स नाऊ-वीएमआर9290
रिपब्लिक-सी-वोटर11270
न्यूज 18-आईपीएसओएस1523
न्यूज 24-टुडेज चाणक्य6311

2014 में अन्नाद्रमुक को 37 सीटें मिली थीं। अन्नाद्रमुक इस बार भाजपा के साथ है।

2014 के नतीजे : कुल सीटें: 543, बहुमत: 272

पार्टीसीटेंवोट%
भाजपा+33639%
कांग्रेस+6023%
एआईएडीएमके373%
तृणमूल344%
बीजद 202%
अन्य5629%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *