शोपियां में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ ,एक आतंकवादी ढेर

Uncategorized देश

श्रीनगर |

जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में शुक्रवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ जारी है। मुठभेड़ में एक आंतकवादी मारा गया है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हुई है।
पुलिस ने यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में एक सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने शोपियां जिले के गनोवपोरा गांव में एक तलाशी अभियान चलाया।

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की, जिसके बाद यह मुठभेड़ में तब्दील हो गया। मुठभेड़ में एक आंतकवादी मारा गया है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *