दिल्ली में 3 महीने में टीकाकरण पूरा करने के लिए हमें हर दिन 3 लाख वैक्सीन लगानी होंगी : अरविंद केजरीवाल

Uncategorized देश

नई दिल्ली कोरोना महामारी पर काबू पाने के लिए राजधानी दिल्ली में चल रहे अब तक के सबसे बड़े कोविड-19 वैक्सीनेशन अभियान पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि यदि हमें पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन की डोज मिलती हैं, तो हम 3 महीने के भीतर टीकाकरण पूरा कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि दिल्ली की जनसंख्या 2 करोड़ है। 1 करोड़ लोग 18 साल से ऊपर, 50 लाख 18 साल से कम उम्र और 50 लाख 45 साल से ऊपर हैं। दिल्ली में 18 वर्ष से ऊपर के 1.5 करोड़ लोग हैं, इसलिए हमें 3 करोड़ डोज की आवश्यकता है। इनमें से दिल्ली सरकार को अब तक केवल 40 लाख डोज ही मिली है। हमें 2.6 करोड़ डोज और चाहिए।

उन्होंने कहा कि यदि दिल्ली सरकार को हर महीने COVID-19 वैक्सीन की 80-85 लाख डोज दी जाती हैं तो हम तीन महीने के भीतर टीकाकरण पूरा कर सकते हैं। 3 महीने में टीकाकरण पूरा करने के लिए, हमें हर दिन 3 लाख लोगों का वैक्सीन लगानी हैं। वर्तमान में, हम एक दिन में 1 लाख लोगों को वैक्सीन लगा रहे हैं। हम बड़े आराम से अपनी कैपेसिटी 3 लाख वैक्सीन की कर सकते हैं। केंद्र सरकार से निवेदन है कि हमें उचित मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध कराई जाए।

केजरीवाल ने कहा कि जब से दिल्ली में 45 साल से कम उम्र के लोगों के लिए टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है, युवाओं में काफी उत्साह है। हमनें स्कूलों में टीकाकरण की जो व्यवस्था की है, उससे लोग काफी खुश है। अभी 100 स्कूलों में टीकाकरण की व्यवस्था है, आने वाले समय में हम इसे बढ़ाकर 300 स्कूलों तक करेंगे। हमने इसके लिए सभी तैयारियां कर ली हैं। आज दिल्ली में रोज करीब एक लाख वैक्सीन लग रही हैं, 50,000 वैक्सीन 45 साल से कम उम्र के लोगों और 50,000 वैक्सीन 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को लग रही हैं।

दिल्ली के बाहर से भी लोग यहां आकर वैक्सीन लगवा रहे हैं, जिनमें नोएडा, गाजियाबाद और आसपास के इलाकों के लोग है उन्हें भी दिल्ली में हमारी व्यवस्था पसंद आ रही है। आज वैक्सीन की बहुत कमी है।

अगर हमें पर्याप्त वैक्सीन मिल जाए तो हम तीन महीने में पूरी दिल्ली को वैक्सीनेट करना चाहते हैं। दिल्ली में 18 साल से अधिक उम्र के 1.5 करोड़ लोग हैं तो 3 करोड़ वैक्सीन चाहिए। दिल्ली सरकार को अब तक कुल 40 लाख वैक्सीन मिली हैं। मैं केंद्र सरकार से अनुरोध करता हूं कि दिल्ली को पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित करें।

केजरीवाल ने कहा कि मेरी सभी विशेषज्ञों और केंद्र सरकार से अपील है कि 18 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए जल्द किसी वैक्सीन का इंतजाम किया जाए। आज दिल्ली में हमारे पास 5-6 दिन की वैक्सीन बची है। अधिक से अधिक वैक्सीनेशन ही हमें कोविड-19 की थर्ड वेव से बचा सकता है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *