रिया चक्रवर्ती पर हुई FIR के बाद सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता ने किया ट्वीट, कहीं ये बात

Uncategorized मनोरंजन


सुशांत सिंह राजपूत केस में अब नया मोड़ आ चुका है। सुशांत सुसाइड मिस्ट्री को लेकर अब बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने पटना के राजीव नगर थाने में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करवाई है जिसकी जांच में पटना पुलिस जुट गई है।

आपको बता दें पटना पुलिस की 4 सदस्य टीम रिया चक्रवर्ती के केस की तलाश में मुंबई पहुंच गई है। पुलिस ने इस मामले की जांच करना शुरू कर दी है। वहीं परिवार के इस कदम के बाद सुशांत के फैंस और दोस्तों में ये आस जगी है कि शायद अब सुशांत के निधन की असल वजह समझ आ सके। आपको बता दे, इस मामले को लेकर सुशांत सिंह की बहन श्वेता सिंह ने भी एक बड़ा खुलासा किया है।
वहीं इन सब के बीच अब अंकिता लोखंडे सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड ने भी ट्विट शेयर किया है। जो की सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा चर्चा में बना हुआ है। आपको बता दे, सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड उनके निधन के बाद से काफी परेशान हैं। इन सब चीजों से बाहर आने के लिए वह बहुत कोशिश कर रही है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस मामले के बारे में लिखते हुए कहा कि सत्या जीतेगा। इसके बाद लगों के काफी ज्यादा कमेंट्स आने लग गए। वहीं कई फैंस रिया पर काफी ज्यादा भड़क रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *