शिवराज सिंह चौहान सरकार का हुआ कैबिनेट विस्तार

Uncategorized प्रदेश राजनीति

कैबिनेट विस्तार में इन्हें राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कैबिनेट और राज्य मंत्री के तौर पर पद और गोपनीयता की शपथ दिलाईं।

1. गोपाल भार्गव (कैबिनेट)
2. विजय शाह  (कैबिनेट)
3. जगदीश देवड़ा (कैबिनेट)
4. प्रेम सिंह पटेल (कैबिनेट)
5. यशोधरा राजे (कैबिनेट)
6. भूपेन्द्र सिंह (कैबिनेट)
7. अरविंद सिंह भदोरिया (कैबिनेट)
8. एदल सिंह कंसाना (कैबिनेट)
9. ओपी सकलेचा (कैबिनेट मंत्री)
10. बृजेंद्र प्रताप सिंह (कैबिनेट मंत्री)
11. विश्वास सारंग (कैबिनेट मंत्री)
12. ऊषा ठाकुर (कैबिनेट मंत्री)
13. मोहन यादव (कैबिनेट मंत्री)
14. भारतसिंह कुशवाहा (राज्य मंत्री)
15. इंदर सिंह परमार (राज्य मंत्री)
16. रामखिलावन पटेल (राज्य मंत्री)
17. हरदीप सिंह डांग (कैबिनेट मंत्री)
18. रामकिशोर कांवरे (राज्य मंत्री)
19. राज्यावर्धन दत्तीगांव(कैबिनेट मंत्री)
20. प्रभुराम चौधरी (कैबिनेट)
21. इमरती देवी (कैबिनेट)
22. प्रद्युम्न सिंह तोमर (कैबिनेट)
23. महेंद्र सिसोदिया (कैबिनेट)
24. बृजेन्द्र यादव (राज्य मंत्री)
25. सुरेश धाकड़ (राज्य मंत्री)
26. ओपी भदौरिया (राज्य मंत्री)
27. बिसाहू लाल सिंह (कैबिनेट)

शिवराज सिंह चौहान ने 23 मार्च को ली थी शपथ
शिवराज चौहान ने 23 मार्च को अकेले मुख्यमंत्री की शपथ ली थी और कोरोना वायरस महामारी और लॉकडाउन के बीच मुख्यमंत्री चौहान ने 29 दिन तक अकेले ही सरकार चलाते रहे। बाद में 21 अप्रैल को पांच सदस्यीय मंत्रिपरिषद का गठन कर सके थे, जिनमें कांग्रेस छोड़ भाजपा में आये पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया खेमे के दो मंत्री तुलसी सिलावट एवं गोविन्द सिंह राजपूत शामिल हैं।

मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कई दिन से हो रहे मंथन पर पूछे गये एक सवाल के जवाब में चौहान ने बुधवार को मीडिया से कहा, ”मंथन से अमृत ही निकलता है। विष तो शिव पी जाते हैं। आज महामहिम राज्यपाल (आनंदीबेन पटेल) शपथ ग्रहण करेंगी। कल (बृहस्पतिवार को) मंत्रिमंडल शपथ ले लेगा।”

मुख्यमंत्री के इस बयान के चंद घंटे बाद मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अजय कुमार मित्तल ने आनंदीबेन को यहां राजभवन में बुधवार शाम साढ़े चार बजे आयोजित एक सादे समारोह में राज्यपाल पद की शपथ दिलाई। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को 28 जून को मध्यप्रदेश के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *