महिला दिवस: करण ने जारी किए ‘कलंक’ की महिलाओं के लुक आलिया, सोनाक्षी और माधुरी

Uncategorized मनोरंजन

अपनी आगामी फिल्म ‘कलंक (Kalank)’ से करण जौहर (Karan Johar) ने संजय दत्त (Sanjay Dutt), वरुण धवन (Varun Dhawan) और आदित्य राय कपूर (Aditya Roy Kapoor) के लुक जारी किए थे। आज 8 मार्च को महिला दिवस के मौके पर उन्होंने ‘कलंक (Kalank)’ के महिला किरदारों को दर्शकों से रू-ब-रू करवाया है। कलंक (Kalank) के 6 पोस्टर जारी हुए हैं। इन सभी पोस्टरों में दो समानताएँ हैं। पहला 6 के 6 पोस्टर लाल रंग में हैं, दूसरे सभी सितारों पोस्टर में उन्हें साइड पोज में दिखाया गया है। एक मात्र माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) का पोस्टर ऐसा है जो सामने से लिया गया है। 

kalank,karan johar,alia bhatt,sonakshi sinha,madhuri dixit,sanjay dutt,varun dhawan,aditya roy kapoor,kalank poster,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi ,कलंक,कलंक पोस्टर,करण जौहर,आलिया भट्ट,सोनाक्षी सिन्हा,माधुरी दीक्षित,संजय दत्त,वरुण धवन,आदित्य रॉय कपूर,बॉलीवुड,बॉलीवुड खबरे हिंदी में


आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अपने पोस्टर में बायी साइड से देखते हुए नजर आ रही हैं। पोस्टर में आलिया भट्ट (Alia Bhatt Kalank Look) दुल्हन की ड्रेस में नजर आ रही हैं। लाल घूंघट में वह काफी सुंदर दिख रही हैं। उन्होंने जूलरी पहनी हुई है और नाक में पहनी नथ किसी का भी दिल चुराने के लिए काफी है। फिल्म में उनके किरदार का नाम रूप है। करण जौहर (Karan Johar) ने आलिया (Alia Bhatt) के पोस्टर को रिलीज करते हुए लिखा, ‘इसे (रूप) प्यार करना आग को प्यार करने के बराबर है।’

kalank,karan johar,alia bhatt,sonakshi sinha,madhuri dixit,sanjay dutt,varun dhawan,aditya roy kapoor,kalank poster,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi ,कलंक,कलंक पोस्टर,करण जौहर,आलिया भट्ट,सोनाक्षी सिन्हा,माधुरी दीक्षित,संजय दत्त,वरुण धवन,आदित्य रॉय कपूर,बॉलीवुड,बॉलीवुड खबरे हिंदी में


आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के बाद सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) का लुक आउट किया गया है। इस लुक में सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha Kalank Look) खूबसूरत नजर आ रही हैं। उन्होंने लाल रंग की साड़ी पहन रखी है। मांग में सिंदूर लगा रखा है। इस लुक में सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) भारतीय पारम्परिक परिधान में दिखाई दे रही हैं। उन्होंने कान में झुमके भी पहने हैं। सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने अपने इस लुक को ट्विटर पर शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में उनकी भूमिका और उसके बारे में भी जानकारी दी है। सोनाक्षी (Sonakshi Sinha) ने बताया है कि वे इस फिल्म में ‘सत्या’ की भूमिका में नजर आएंगी। प्यार, अखंडता और त्याग का मतलब सत्या होता है।

आलिया (Alia Bhatt) और सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) के बाद इस फिल्म की केन्द्रीय भूमिका में नजर आने वाली माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) के लुक को जारी किया गया है। माधुरी इस लुक में खूबसूरत नजर आ रही हैं। फिल्म में माधुरी बहार बेगम के रूप में नजर आएंगी।

kalank,karan johar,alia bhatt,sonakshi sinha,madhuri dixit,sanjay dutt,varun dhawan,aditya roy kapoor,kalank poster,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi ,कलंक,कलंक पोस्टर,करण जौहर,आलिया भट्ट,सोनाक्षी सिन्हा,माधुरी दीक्षित,संजय दत्त,वरुण धवन,आदित्य रॉय कपूर,बॉलीवुड,बॉलीवुड खबरे हिंदी में

फिल्म में माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) और संजय दत्त (Sanjay Dutt) 20 वर्षों के बाद एक दूसरे के साथ काम कर रहे हैं। संजय दत्त (Sanjay Dutt) और माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit), खलनायक फिल्म के बाद इस फिल्म में साथ नजर आने जा रहे हैं। इस फिल्म में इन दोनों के अलावा वरुण धवन (Varun Dhawan) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की भी अहम भूमिका है। फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, कुणाल खेमू और कियारा आडवाणी भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिलहाल फिल्म के किरादरों से जुड़े कुछ और लुक्स बाहर आना बाकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *