देशभर में आज धूमधाम से मनाई महाशिवरात्रि

Uncategorized देश प्रदेश

आज देषभर में महाषिवरात्रि धूमधाम से मनाई जा रही है। षिवरात्रि के अवसर पर सुबह 4 बजे से ही मंदिरों में भक्तों की आवाजाही षुरू हो गई थी। इस दौरान प्राचीन षिवालयों में भक्तों के आने का सिलसिला सतत जारी रहा। सभी भक्तों ने भगवान षिव को बिल्व पत्र और दूध व जल से अभिषेक किया। इस दौरान भक्तों ने उपवास रख षिवजी से आषीर्वाद मांगा। आईए आपको दिखाते है षिवरात्रि पर विभिन्न स्थानों के षिवालयों को लेकर न्यूज 29 इंडिया की यह खास रिपोर्ट।
भगवानपुरा
महाशिवरात्रि के पावन अवसर भगवानपुरा के मार्कण्डेय ऋषि की तपोभूमि में नन्हेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से पूजा अर्चना का दौर शुरू हुआ। महिलाओं ने मंदिर परिसर में हलवे की महाप्रसादी का वितरण किया। समिति के सदस्य मोंटी मंडलोई ने बताया कि अलसुबह 6 बजे अभिषेक के बाद दर्शन का दौर शुरू हो गया था। करीब 11 बजे से दर्शन के लिए भीड़ उमड़ने लगी। वही महाशिवरात्रि मेले में बच्चो ने खिलोने व झूलों के साथ खाद्य व्यंजनों का लुफ्त उठाया। शाम तक हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन लाभ लिया।
पन्ना
पन्ना जिला मुख्यालय में भी बड़ी धूमधाम से महाशिवरात्रि का पर्व मनाया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा अर्चना की एवं विधि विधान से भगवान शिव को फूल बेलपत्र चढ़ाकर भगवान से प्रार्थना की। कई स्थानों पर संगीतमय भगवान शिव का ओम नमः शिवाय की जाप के साथ भगवान शिव की आराधना की कई। कई स्थानों पर विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया। कई स्थानों पर भगवान शिव पार्वती की झांकियां सजाकर शिव की पार्वती का विवाह किया गया। पन्ना जिला मुख्यालय में सीताराम पटेरिया के पास भगवान शिव के विशाल मंदिर में लोगों की काफी भीड़ देखी गई।
कटिहार
कटिहार मनसाही प्रखंड के बड़ी बथना शिव मंदिर के प्रांगण में बिहार सरकार के पिछड़ा एवं अति पिछड़ा कल्याण मंत्री विनोद कुमार सिंह ने महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर बड़े शिव मंदिर का विधिवत फीता काटकर शुभारंभ किया। इस मौके पर तीन दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन एवं मेले का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर हरे राम हरे कृष्ण का कीर्तन का आयोजन किया गया। यहां पर बंगाल से भी श्रद्धालुओं का आना जाना लगा रहता है। ये पौरणिक शिव मंदिर है और यहां पर सच्चे दिल से जो मनोकामना मांगता है, शिवजी उनकी मनोकामना जरूर पूरी करते है। इस मौके पर मेले का भी आयोजन किया गया जिसमें हजारो की संख्या में श्रद्धालुओं ने आकर दर्शन किए।
अयोध्या
अयोध्या में भी भगवान शिव की प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग नागेश्वर नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। सभी शिव भक्तों ने जय श्री राम के नारे लगाते हुए भगवान भोलेनाथ का जल से अभिषेक किया। अयोध्या में होने वाले भगवान श्री राम की भव्य मंदिर का निर्माण को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है और इसी उत्साह के साथ आज महाशिवरात्रि पर्व पर अयोध्या पहुंचे लाखों श्रद्धालुओं ने श्रद्धा भाव से भोलेनाथ का अभिषेक किया। इसके बाद सभी श्रद्धालुओं ने रामजन्मभूमि परिसर में विराजमान भगवान श्री रामलला के भी दर्शन किए। अयोध्या के सरयू तट पर स्थित द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक नागेश्वर नाथ मंदिर है। इसी कारण महाशिवरात्रि पर्व पर भी लाखों श्रद्धालु अयोध्या पहुंचते हैं। वही महाशिवरात्रि को लेकर मंदिरों के आसपास और पूरी अयोध्या में प्रषासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हुए है।
खंडवा
महाषिवरात्रि के अवसर पर खंडवा जिले के सभी शिवालयों में भी आकर्षक विद्युत साज-सज्जा की गई। सुबह से लेकर ष्षाम तक पूजा पाठ का दौर चलता रहा। दर्षन करने के लिए षिवालयों में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। खंडवा जिले के इंदौर इच्छापुर मार्ग पर पंधाना के ग्राम रुस्तमपुर में प्राचीन स्वयंभू गुप्तेश्वर महादेव मंदिर में तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों भक्त दर्षन के लिए पहुंचे। शिवरात्रि पर रूस्तमपुर के इस गुप्तेश्वर महादेव मंदिर में एक परिवार ऐसा है, जो वर्षों से निशुल्क बैंड बाजे बजाने का कार्य करता है। इंदौर मार्ग पर देव झिरी के महादेव मंदिर में भी सुबह से ही शिव भक्तों का तांता लगा रहा।
बाराबंकी
महा शिवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर बाराबंकी जिले के महादेवा, सिद्धेश्वर, अवशानेश्वर मंदिरों में हजारों के संख्या में पहुंचे कावड़ियों ने जलाभिषेक किया। साथ ही मंदिर परिसर में बम बम भोले, हर हर महादेव के जयकारों से गूँजता रहा। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सुबह से असंदरा कोतवाली प्रभारी अमर सिंह, सिद्धौर चैकी प्रभारी गजेंद्र प्रताप सिंह भारी पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे। साथ में हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने मंदिर के अन्दर भक्तों को आसानी से जलाभिषेक कराने में मदद करते रहे। दोपहर बाद भक्तों ने नाचते गाते हुए सिद्धेश्वर मंदिर से भगवान शिव की बारात निकाली गई। बारात में षिव पार्वती आदि जमकर थिरकते हुए नजर आए।
कसरावद
कसरावद के नर्मदा तट नावडाटोडी पर शालिवाहन मंदिर में भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए गए। वहीं पर श्रद्धालुओं द्वारा नर्मदा स्नान किया एवं साथ ही भगवान भोलेनाथ की नर्मदा तट पर हजारों श्रद्धालुओं ने श्रद्धा की डुबकी लगाई। नर्मदा तट पर मेला लगा हुआ है जो की बच्चों के खिलौने एवं खाने-पीने की सामग्री की दुकानें लगी हुई है। वहीं राजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि, शालीवाहन मंदिर 2000 वर्ष पुराना है। यहां पर हमेशा भंडारा एवं प्रसादी वितरण कार्य किया जाता है। रात्रि समय भगवान भोलेनाथ का भव्य श्रंगार किया जाता है। और प्रसाद के रूप में खिचड़ी की वितरण की जाती है। इसी प्रकार कसरावद पुलिस थाने के सामने भी विगत 15 वर्ष से खिचड़ी का प्रसाद वितरण किया जाता है। इस कार्यक्रम में राजेंद्र सिंह यादव, अनिल यादव, विकास रायली, महेश अग्रवाल समेत कई लोगों मौजूद रहे।
शामगढ
शामगढ़ से 18 किलो किलोमीटर की दूरी पर धर्मराजेश्वर नाम का एक अति प्राचीन धार्मिक स्थल है। और साथ ही यहां पर एक अति प्राचिन बोद्ध कालीन गुफा है। इसकी मुख्य विशेषता यह है कि, मात्र एक विशालकाय पत्थर से इसे बनाई गई है। इसके बीच में शिवजी का मंदिर है। जहां पर शिवरात्रि के अवसर पर तीन दिनों का मेला लगाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि शिवरात्री की रात को रात भर जागरण होता है। रात भर जागरण करने पर जिस व्यक्ति के शरीर में यदि कोई कष्ट होता है तो शिव जी उसके कष्ट को हर लेते है। उसके दुख दुर हो जाते है।
गोगावां
गोगावां के शिव मंदिरों में शुक्रवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर दिन भर हर हर महादेव की गूंज रही। वही महाशिवरात्रि को लेकर नगर के सभी मंदिरों में तड़के सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया जो देर शाम तक जारी रहा। नगर स्थित प्राचीन नागेश्वर महादेव मंदिर एवं भीलट देव मंदिर एवं नगर के सभी शिव मंदिरों में दिनभर भक्तों का ताता लगा रहा। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर नगर के सभी मंदिरों को फूलों से सजाया गया।
खरगोन
खरगोन षहर समेत जिले भर मे महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा भक्ति के साथ मनाया गया। इस मौके पर शहर भर के शिव मंदिरों मे सुबह से भक्तजनो ने पहुंच कर भगवान शिव की पूजा अर्चना कर मनोकामनाएं की। इस मौके शहर मे विभिन्न आयोजन किये गये। टैगोर पार्क स्थित निलकंठेष्वर महादेव मंदिर से भव्य शिव बारात निकाली गई। बारात में शिव भक्ति के साथ सामाजिक समरसता भी देखने को मिली। ढोल, ताषों के साथ नगर भ्रमण शुरू हुआ। इस मौके पर शिव भक्त डीजे की धून पर नृत्य करते चल रहे थें।
पलेरा
पलेरा में हिंगलाज माता मंदिर से महाशिवरात्रि पर भोले बाबा की बारात निकाली गई। यह बरात गंज मोहल्ला होते हुए पुराना बाजार, बड़ा बस स्टैंड, छोटा बस स्टैंड होते हुए वापस श्री हिंगलाज मंदिर में पहुंची। इस बारात में भोलेनाथ के साथ गांव के सभी बराती डीजे और ढोल नगाड़ों के साथ मौजूद रहे। महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ की बारात शहर में हर जगह जब गई तो लोगों ने अपने घरों के बाहर रहकर भोलेनाथ का तिलक कर आशीर्वाद लिया। वहीं दूसरी ओर भोलेनाथ की बारात में बराती डीजे की धुन में नाचते गाते नजर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *