एडवाइजरी कंपनी पर एसटीएफ की छापा मार कार्रवाई

इंदौर पुलिस ने रेपिड रिसर्च टेक्नोलॉजीस एडवाईजरी कम्पनी के 47 कर्मचारियों को हिरासत में लिया है। कंपनी के यह सभी कर्मचारी लोगों को फर्जी फोन कर के लुभावने रिर्टन्स का प्रलोभन देकर खाते में लाखों रूपये जमा करवाते थे। फिलहाल पुलिस कंपनी के सभी कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है।
पुलिस अधीक्षक एसटीएफ ने बताया कि एसटीएफ इकाई के सहायक उप निरीक्षण अमित दीक्षित को सूचना मिली थी की, रेपिड रिसर्च टेक्नोलॉजीस नामक शेयर एडवाईजरी कंपनी के कर्मचारियों द्वारा स्वयं की पहचान छुपाकर अन्य किसी नाम से लोगों को कॉल कर लुभावने रिर्टन्स का प्रलोभन देते हुए मोटी राशि ठगी जा रही है। जिसपर पुलिस टीम ने मालवा मिल चैराहे पर स्थित कंपनी के ऑफिस में दबिश दी, जहां कंपनी में काम करने वाले 14 महिला और 33 युवकों को हिरासत में लिया गया। वहीं पुलिस टीम को जानकारी मिली की, रेपिड रिसर्च टेक्नॉलाजी के प्रोपायटर अरूण खंडेलवाल द्वारा एनआयएसएम का सर्टिफिकेशन प्राप्त है, एवं इस सर्टिफिकेशन की आड़ में बारहवी से लेकर स्नातक तक के कर्मचारियों को नियुक्त कर उन्हें धोखाधड़ी के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा था। और साथ ही टीम को जांच के दौरान अरूण खण्डेलवाल द्वारा उक्त कम्पनी विनोद विश्वकर्मा और जितेन्द्र सराठे को चलाने के लिए दे दी गई थी, जिनसे सर्टिफिकेशन के एवज में एक निश्चित राशि प्राप्त की जा रही थी। फिलहाल पुलिस ने कंपनी के प्रोपायटर समेत 47 कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया है, और साथ में 48 सेट कंप्यूटर, 46 नग मोबाइल फोन समेत कई सामान जब्त कर लिया है।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!