प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज नई दिल्ली में अटल भूजल योजना का शुभारंभ करेंगे। केन्द्र सरकार की इस योजना के तहत मांग से संबंधित व्यवस्था पर ध्यान केन्द्रित करते हुए पंचायतों की अगुवाई में भूजल प्रबंधन और व्यवहार परिवर्तन को बढ़ावा दिया जाएगा। केन्द्रीय मंत्रिमंडल की कल हुई बैठक में छह हजार करोड़ रुपये की इस योजना को मंजूरी दी गयी। सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बताया कि यह योजना गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के चिन्हित क्षेत्रों में अगले पांच वर्ष के दौरान लागू की जाएगी। मंत्री जावड़ेकर ने बताया कि अटल जल के लिए छह हजार करोड़ रुपये का प्रबंध किया गया है। तीन हजार करोड़ रुपये वर्ल्ड बैंक से मिलेंगे। तीन हजार करोड़ भारत सरकार देगी। इसमें सात प्रदेशों के आठ हजार तीन सौ पचास गांव उसमें निश्चित हुए हैं।
40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…









