ट्रेन में टुकड़ों में मिली लाश का खुलासा ! दुष्कर्म का विरोध करने पर दी खौफनाक सजा

मध्य प्रदेश के इंदौर और उत्तराखंड के ऋषिकेश में करीब 16 दिन पहले दो ट्रेनों में एक महिला के शरीर के टुकड़े बोरी और बैग में भरे हुए मिले थे.अब पुलिस ने महिला की हत्या मामले की गुत्थी सुलझा दी है. महिला की हत्या उज्जैन के एक वृद्ध ने दुष्कर्म का विरोध करने पर की थी. आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए लाश के कई टुकड़े कर बैग और बोरी में भर दो ट्रेन में छिपा दिए थे. मामले में मोबाइल से सुराग मिलने और मूक बधीर पत्नी की मदद से इंदौर जीआरपी ने आरोपी को गिरफ्तार कर रविवार को पूरे मामले का खुलासा कर दिया है.

जीआरपी ने की मामले की पड़ताल

बता दें कि 8 जून को इंदौर रेल्वे यार्ड में महू पैसेंजर ट्रेन जनरल कोच की सीट के नीचे एक ट्रॉली बैग और बोरी में महिला का धड़ मिला था. जीआरपी इस मामले में पड़ताल कर रही थी,  फिर 10 जून को उतराखंड में योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस ट्रेन के स्लीपर कोच की कपलिंग में प्लास्टिक की बोरी में हाथ और पैर मिले थे. मृतका 6 जून को पति से विवाद होने पर बस से उज्जैन पहुंची थी, यहां मथुरा जाने के लिए वह स्टेशन पर बैठी थी.

गला घोटकर हत्या, फिर छुरे से काटा

उज्जैन स्टेशन पर मृतका के पास कमलेश पिता राम प्रसाद पटेल 60 वर्ष निवासी ललितपुर हाल मुकाम हीरामिल उसके पास पहुंचा. महिला को बरगलाकर घर ले गया. 7 जून की सुबह धोखे से नींद की गोली खिलाकर दुष्कर्म का प्रयास किया. अर्ध-मूर्छित होने पर महिला ने विरोधकर चिल्लाने लगी तो कमलेश ने लोहे का नट मारकर बेहोश कर दिया. इसके बाद रस्सी से गला घोट दिया. हत्या के बाद छूरे से शरीर काटकर बैग व बोरियों में भर तीन पैकिंग बनाई. दो पैकिंग 8 जून की सुबह इंदौर नागदा पैसेंजर ट्रेन और शाम को एक पैकिंग इंदौर देहरादून ट्रेन में रख भाग गया.

ऐसे खुला हत्या का राज

पुलिस के अनुसार आरोपी कमलेश ने महिला की हत्या के बाद उसकी सिम अपने मोबाइल पर डाली थी. हत्यारे की तलाश के लिए महिला के मोबाइल की सीडीआर निकाली तो आरोपी का सुराग मिल गया. पूछताछ करने पर उसने झूठ बोलने का प्रयास किया. लेकिन उसकी मूक बधिर पत्नी आरती ने इशारों से बताकर राज खोल दिया और कमलेश को भी सच उगलना पड़ा. डीएसपी राजेंद्र सिंह ने बताया की रविवार को उसे कोर्ट में पेश कर दिया है.

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!