नागरिकता संशोधन विधेयक का देश के कई इलाकों में विरोध जारी है। इंदौर के भंवरकुआ चैराहे पर भी नागरिकता संशोधन विधेयक के विरोध में कुछ लोग कैंडल मार्च निकालने पहुंचे थे, लेकिन मार्च के पहले ही पुलिस ने लोगों को खदेड़ दिया और विरोध करने वालों को पुलिस वैन में बैठा लिया गया। दरअसल सीएए और एनआरसी के विरोध में कुछ लोगों ने भंवरकुआं चैराहे पर कैंडल मार्च का आयोजन किया था, लेकिन चैराहे पर बढ़ रही भीड़ के बाद पुलिस ने कैंडल मार्च के पहले ही इन्हें खदेड़ना शुरू कर दिया और इन्हें प्रदर्शन नहीं करने दिया। इस दौरान पुलिस की कार्रवाई का कुछ लोगों ने विरोध किया तो उन्हें पुलिस ने वैन में बैठा लिया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि वे यहां एनआरसी और सीएए के विरोध में एकत्रित हुए थे। यह कानून संविधान विरोधी है। हम यहां अपने संविधान को बचाने शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने पहुंचे थे। यह कानून आर्टिकल 14 और आर्टिकल 15 के खिलाफ है। वही पुलिस का कहना है कि शहर में लागू धारा 144 के तहत इन्हें प्रदर्शन करने से रोका गया। और इनसे पूछताछ जारी है।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









