इंदौर लोकायुक्त की टीम ने नगर निगम के बेलदार के घर छापामार कार्रवाई की, जिसमें अनुपातहीन संपत्ति मिलने की संभावना है। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 5 बजे लोकायुक्त डीएसपी प्रवीणसिंह बघेल की अगुवाई में नगर निगम बेलदार रियाजुल हक अंसारी के स्नेहलता गंज स्थित घर में छापा मारा है।
नगर निगम के झोन 5 में राजस्व प्रभारी के पद पर पदस्थ रियादजुल हक के घर पर मंगलवाल सुबह लोकायुक्त की टीम ने छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया। इससे पहले भी लोकायुक्त पुलिस ने नगर निगम के एक बेलदार असलम खान के यहां छापा मारा था जो सस्पेंड हो चुका है। बताया जा रहा है कि रियाजुल हक अंसारी ज्यादातर समय नगर निगम के झोन नंबर 10 में बिल कलेक्टर के पद पर पदस्थ रहा। कार्य के प्रति लापरवाही के चलते निगम आयुक्त आशीष सिंह ने 3 माह पूर्व उसे निलंबित कर दिया था, लेकिन 8 दिनों पूर्व ही उसे पुनः बहाल कर लाइसेंस विभाग में पदस्थ किया गया था। अंसारी कभी भी एआरओ नहीं रहा, केवल बिल कलेक्टर है।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









