शिवसैनिकों ने मुंडवा दिया आधा सिर, उद्धव के बारे में FB पोस्ट करना पड़ा भारी

सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बारे में पोस्ट लिखना मुंबई के वडाला में रहने वाले एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। उद्धव ठाकरे के बारे में फेसबुक पोस्ट लिखने से गुस्साए शिवसैनिकों ने वडाला टीटी के शांति नगर निवासी हीरामणि तिवारी के साथ न सिर्फ बदसलूकी की, बल्कि आधे सिर का सरेआम मुंडन कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची वडाला टीटी पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है।

वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि तिवारी की शिकायत पर पुलिस आरोपियों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई करने में जुटी है, जबकि दूसरे पक्ष को कानून व्यवस्था हाथ में नहीं लेने की चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है। साथ ही, तिवारी को भी नोटिस जारी कर किसी तरह की हिंसात्मक गतिविधि नहीं करने की चेतावनी दी गई है। मुंबई पुलिस के प्रवक्ता डीसीपी प्रणय अशोक ने बताया कि वडाला टीटी पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, घटना की जांच जारी है।

तिवारी के अनुसार, उसने फेसबुक पर 15 दिसंबर को जामिया मिलिया इस्लामिया में हुए हिंसात्मक प्रदर्शन के मद्देनजर सीएम उद्धव ठाकरे के बयान पर फेसबुक पेज पर एक टिप्पणी की थी। इससे शिवसैनिक नाराज हो गए और उन्होंने सोमवार दोपहर उसे घर से बुलाकर मारपीट और गाली-गलौज की। सिर के आधे हिस्से का मुंडन कर दिया। आरोपियों में स्थानीय शिवसेना का शाखा प्रमुख और उसके 2-3 साथी थे। वडाला टीटी पुलिस दोनों पक्षों के बयान के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!