प्रदेश में नागरिकता संशोधन कानून को तत्काल लागू किए जाने की मांग को लेकर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के हर जिले में कलेक्टर कार्यालयों का घेराव किया और ज्ञापन भी सौंपा।
राजधानी भोपाल में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराजसिंह चैहान, नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव एवं विधानसभा में मुख्य सचेतक डॉ. नरोत्तम मिश्रा के नेतृत्व में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों, विधायकों एवं अन्य नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने रोशनपुरा चैराहे से राजभवन तक पैदल मार्च किया और राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर प्रदेश में नागरिकता संशोधन कानून शीघ्र लागू किए जाने की मांग की। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद राकेश सिंह ने कहा कि पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए हुए धार्मिक प्रताडना के शिकार हिन्दू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी, ईसाई ऐसे सभी लोग जो अखण्ड भारत का हिस्सा रहे है। जिनके साथ ज्यादती, जुल्म, बर्बरता, परिवार के पुरूषों की हत्या, महिलाओं के साथ बलात्कार हुए, धर्म परिवर्तन के लिए बाधित किया गया। यह सभी लोग जो भारत में आए और शरणार्थियों का जीवन व्यतीत कर रहे थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का आभार करते है जो इन सभी लोगों को देश में नागरिकता प्रदान करने के लिए कानून पास किया।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









