माफियाओं के खिलाफ जारी रहेगा ऑल आउट एक्शन

संभागायुक्त आकाश त्रिपाठी ने आज कमिश्नर कार्यालय में आयोजित विशेष बैठक में माफियाओं के विरूद्ध चल रही कार्रवाई की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने दो विभागों को छोड़कर अब तक हुई कार्रवाई को सही दिशा में बताया और इसी लाइन पर आगे बढ़ने के निर्देश दिये। आबकारी और खनिज विभाग में अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने जमकर नाराजगी जतायी। खनिज अधिकारी से उन्होंने दो दिवस में निर्देशों का पालन करने के लिये कहा या निलंबन के लिये तैयार रहने की चेतावनी दी। बैठक में एडीजी मिलिंद कानस्कर, कलेक्टर लोकेश जाटव, एसएसपी रूचिवर्धन मिश्र, आयुक्त नगर निगम आशीष सिंह सहित सहकारिता, खनिज, आबकारी, परिवहन और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। संभागायुक्त ने कहा कि माफियाओं के विरूद्ध संगठित प्रशासकीय कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश हैं। जिन्होंने कानून और नियम कायदों का मखौल उड़ाया है, उनके खिलाफ ऑल आउट एक्शन करना लाजमी है। ऐसे तत्वों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत भी कार्रवाई सुनिश्चित की जाये। बैठक में सहकारिता विभाग की ओर से बताया गया कि अभी तक चार सहकारी संस्थाओं के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करा दी गई है। अन्य 16 की छानबीन तेजी से की जा रही है। संभागायुक्त ने कहा कि जिन माफियाओं ने आम आदमियों के प्लाट हड़पे हैं। उन्हें न केवल प्लाट वापस दिलाये जायें, अपितु उनका कब्जा भी सुनिश्चित कर मकान बनाने तक की प्रक्रिया सुनिश्चित करायी जाये। उन्होंने कहा कि नगर निगम, टीएनसीपी, आईडीए और सहकारिता विभाग मिलकर मकान बनाये जाने तक की पूरी प्रक्रिया की मॉनीटरिंग करें और वास्तविक कब्जाधारी व्यक्तियों की पूरी मदद करें। बैठक में एडीजी मिलिंद कानस्कर ने कहा कि ऐसे व्यक्तियों और संस्थाओं की जानकारी हमें दें, जिन्होंने बगीचे और अन्य तरह की शासकीय जमीनों पर कब्जा किया है। इन पर नगर निगम के साथ मिलकर संयुक्त कार्रवाई की जायेगी।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!