मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार के एक साल पूरे होने पर आज मुख्यमंत्री कमलनाथ विजन टू डिलेवरी डॉक्यूमेंट पेश किया। इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी साथ रहे।
भोपाल के मिंटो हॉल में हुए इस कार्यक्रम में सरकार के एक साल के विकास कार्यों को लेकर एक फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया। विजन डॉक्यूमेंट के आधार पर भी एक फिल्म दिखाई गई, जिसमें अगले चार साल में सरकार का विजन के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में सीएम कमलनाथ ने कहा कि मनमोहन सिंह ने कहा था कि आपकी सरकार के एक साल पूरे होने पर कार्यक्रम में शामिल होने मैं आऊंगा। अपने वादे के अनुसार वे यहां आए। सीएम ने कहा कि एक साल होने में बहुत कम समय लगाता है। उन्होंने कहा कि हमें केवल खाली तिजोरी ही नहीं मिली, लेकिन पिछली सरकार की कुछ ऐसी योजनाएं भी थी जिसका बजट में कोई प्रावधान नहीं था। सीएम कमलनाथ ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार का 6 क्षेत्रों में विशेष जोर रहेगा। इनमें आर्थिक विकास, सामाजिक न्याय और अधोसंरचना विकास मुख्य रूप से शामिल है।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









