दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि देकर की विधानसभा की कार्रवाई

मध्यप्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र की शुरूआत मंगलवार को हुई। सात दिवसीय सत्र के पहले दिन सदन में गत दिनों दिवंगत हुए राजनेताओं को श्रद्धांजलि दी गई और इसके बाद सदन की कार्रवाई बुधवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। यह सत्र आगामी 23 दिसम्बर तक चलेगा, जिसमें सदन की कुल पांच बैठकें होंगी। मध्यप्रदेश विधानसभा में मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति ने दिवंगतों को श्रद्धांजलि देते हुए शीतकालीन सत्र की शुरुआत की। इस दौरान प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और लगातार दस बार विधानसभा के सदस्य रहे बाबूलाल गौर, पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी, पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली, एस जयपाल रेड्डी, डॉ. जगन्नाथ मिश्र, राम जेठमलानी, विधानसभा के पूर्व सदस्य लक्ष्मीनारायण नायक, मेहरबान सिंह रावत, राज बहादुर सिंह और देश के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टीएन शेषन को श्रद्धांजलि अर्पित की। विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति ने दिवंगतों के जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद सदन के नेता और मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपनी और अपनी पार्टी की तरफ से दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित की, जबकि भाजपा की तरफ से नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने दिवंगतों के राजनीतिक जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद दिवंगतों के सम्मान में सदन में दो मिनट का मौन रखने के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्रवाई बुधवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!