इंदौर नगर निगम और पुलिस प्रशासन ने भूमाफियाओं के खिलाफ सोमवार को बड़ी कार्रवाई की है। निगम की टीम ने खजराना के जगजीत नगर और तुलसी नगर के क्षेत्र में भूमाफिया बब्बू-छब्बू, शिवनारायण अग्रवाल और ओमप्र्रकाश सलूजा के घर, फार्म हाउस और ऑफिस पर बुलडोजर चलाया। खजराना क्षेत्र की कादर कॉलोनी में 30 बाय 60 के प्लाट पर बब्बू का आलीशान घर बना था। जिसमें मकान बाहर से जहां जी प्लस टू नजर आता था, पर पीछे जी प्लस थ्री बना हुआ था। निगम का अमला जब सुबह मौके पर पहुंचा, तो घर की महिलाएं बाहर निकल आईं और कार्रवाई का विरोध करने लगी। जब नगर निगम नहीं माना तो महिलाओं ने तोड़फोड़ करने से पहले सामान निकालने का समय मांगा। घर से सामान निकलने के बाद निगम ने मकान तोड़ने का काम शुरू किया। कार्रवाई से पहले निगम ने सारे रास्ते बंद करवा दिए थे।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









