इंदौर में विजय दिवस के मौके पर बीएसएफ ने पासिंग आउट परेड का आयोजन किया। परेड में करीब 313 नव आरक्षकों ने देश सेवा की शपथ ली। इस दौरान नव आरक्षकों द्वारा कलाबाजी का प्रदर्शन किया। इन्होंने यहां 26 सप्ताह रहकर ट्रेनिंग ली। यहां हथियारों का प्रशिक्षण, शूटिंग, शारीरिक परीक्षण, फील्ड क्रॉफ्ट, आंतरिक सुरक्षा ड्यूटी, आपदा प्रबंधक, प्रशासनिक दायित्व के साथ ही कई तरह के प्रशिक्षण लिए। परेड देखने आए लोगों और परिजनों ने ताली बजाकर इनका उत्साहवर्धन किया। सभी नव आरक्षकों को शपथ दिलवाकर यहां से रवाना किया गया। ये सभी अब देश सेवा के लिए अलग-अलग जगह पर तैनात किए जाएंगे।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









