इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में पिछले दिनों गल्र्स हॉस्टल के मामले को लेकर उपजे विवाद ने आज एक बार फिर तूल पकड़ लिया। दरअसल आज एनएसयूआई के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय पहुंचे और कुलपति के इस्तीफे की मांग की। यही नहीं एनएसयूआई की कार्यकर्ताओं ने कुलपति के कार्यालय के बाहर बैठकर जमकर नारेबाजी भी की। कार्यकर्ताओं का आरोप था देवी अहिल्या विश्वविद्यालय गल्र्स हॉस्टल में लड़कियों को नहाते हुए देखने के मामले में आरोपियों पर विश्वविद्यालय द्वारा सख्त कार्रवाई नहीं की गई, और इसमें दोषियों को बचाने की कोशिश की जा रही है, जिसके चलते छात्र संगठनों ने कुलपति के इस्तीफे की मांग की है। इस दौरान कुलपति से छात्रों की जमकर तीखी बहस भी हुई।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









