बीएसएफ के जवान ने अपने दो साथियों को मारी गोली

सेड़वा : पश्चिमी राजस्थान में भारत-पाकिस्तान के अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर स्थित बाड़मेर जिले में बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स में तैनात एक जवान ने अपने दो साथियों को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल दोनों जवानों को बाड़मेर के राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

पुलिस ने गोली मारने के आरोपी बीएसफ के जवान को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार वारदात सेड़वा थाना इलाके में स्थित दीपला चैकी पर हुई। बताया जा रहा है कि वहां ड्यूटी की बात को लेकर जवानों में आपस में विवाद हो गया था। इस पर जवान विमल कुमार ने अपनी रायफल से अपने ही दो साथी जवानों प्रकाश और पुरषोत्तम पर गोली चला दी। गोली दोनों के पेट में लगी। इससे चैकी पर अफरातफरी मच गई। घायल जवानों को तत्काल बाड़मेर लाया गया। वहां उन्हें राजकीय चिकित्सालय के सर्जिकल वार्ड में भर्ती कराया गया। सूचना पर सेड़वा थाना पुलिस भी मौके पर और फिर अस्पताल पहुंची। आरोपी जवान विमल कुमार को हिरासत में लिया। इस संबंध में बीएसएफ इंस्पेक्टर तेनजिंग भूटिया ने मामला दर्ज करवाया है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी जवान विमल कुमार को हिरासत में ले लिया है। बाद में बीएसएफ के कमांडेंट प्रदीप कुमार शर्मा भी अस्पताल पहुंचे और जवानों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। ब्यूरो रिपोर्ट न्यूज 29 इंडिया।

सम्बंधित खबरे

आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!