निगमकर्मियों की पीटाई का शिकार हुए शख्स ने खाया जहर

इंदौर के रेलवे स्टेशन के पास बुधवार को निगमकर्मियों और ठेले वालों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस मारपीट में गुंडगर्दी करने पर कौन उतारू है यह जांच का विषय है लेकिन सूत्रों की माने तो निगम के कर्मचारियों ने एक ठेले वाले की बेरहमी से पीटाई कर दी। निगम की इस मारपीट के बाद दूसरे ठेले लगाने वाले भी वहां पहुंच गए और देखते ही देखते निगमकर्मियों के बीच जमकर मारपीट होने लगी। ठेले वालों का आरोप है कि निगमकर्मियों ने पहले ठेले वाले के साथ मारपीट की थी उसके बाद विवाद बढ़ा।

नगर निगम के कर्मचारियों ने अपनी सारी हदें पार कर दी है। ठेले जब्त करना तो ठीक लेकिन किसी गरीब के फल फेंक देना कहां का न्याय है। निगमकर्मियों का यहां भी मन नहीं भरा तो जो लोग बीच बचाव करने आए लोगों पर भी लात ठूंसे चला दिए और मौके से भाग निकले। लोग कुछ समझ पाते इसके पहले ही पीटाई का शिकार हुए शख्स ने कीटनाशक खा लिया, जिसके बाद उसकी तबियत बिगड़ गई। इसके बाद उसके साथियों ने उसे एमवाय अस्पताल में भर्ती करवाया। मौके पर मौजूद एक ठेले वाले ने पूरी घटना बताई। उसका कहना था कि निगम के कर्मचारी ठेला लगाने के एवज में पैसा मांगते है और नहीं देने पर ठले जब्त करने की धमकी देते है। सभी ने पुलिस वालों पर भी पैसे उगाही करने के आरोप लगाए है। इस पूरी घटना के बाद निगम का कोई भी अधिकारी कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं है। ब्यूरो रिपोर्ट न्यूज 29 इंडिया।

सम्बंधित खबरे

आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!