इंदौर के मालवा मिल पर मंगलवार तड़के भीषण आग लग गई। इस आग में करीब 8 दुकानें और दो घर जलकर राख हो गए। तीन चिकन की दुकानों में आग लगने से उसमें रखी मुर्गियां और मछलियां भी जलकर मर गई। आग बुझने के बाद भी कुछ परिवार अपने घरों के बचे सामान को तलाशते नजर आए लेकिन आग में कुछ भी सामान साबूत नहीं बचा। रोशन सिंह भंडारी मार्ग पर बनी दुकानों में आग लगी थी, देखते ही देखते आग ने आस-पास की दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग ने करीब 9 दुकानों और दो घरों को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची करीब 8 दमकलों ने बड़ी मषक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ब्यूरो रिपोर्ट न्यूज 29 इंडिया।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









