सेंटर ऑफ साइट और अपोलो हाॅस्पिटल के तत्वावधान में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

इंदौर में अखिल भारत वर्षीय दिगम्बर जैन महिला परिषद संस्था की महिला मंडल द्वारा विगत कई वर्षों से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को भी कालानी नगर के दिगम्बर जैन मंदिर पर महिला मंडल द्वारा सेंटर ऑफ साइट और अपोलो हाॅस्पिटल के तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इस शिविर में में क्षेत्र के रहवासियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एवं अपने ब्लड प्रेशर शुगर आदि की जांच करवाई। संस्था जैन मंदिर कालानी नगर की अध्यक्ष प्रभा जैन ने बताया कि विगत 15 वर्षों से भी पहले से संस्था द्वारा समाज में गरीब वर्ग और लाचार लोगों की मदद के लिए लगातार ही स्वास्थ्य शिविर लगाया जा रहा है। इसके अलावा गरीब बच्चों के लिए कॉपी किताब और अन्य सामग्री भी वितरित की जाती है। वहीं मंगलवार को कालानी नगर के दिगम्बर जैन मंदिर पर लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में अपोलो हॉस्पिटल के डॉक्टरों द्वारा ब्लड प्रेशर, शुगर, मोतियाबिंद जैसी अन्य बीमारियों से जूझ रहे मरीजों का संस्था द्वारा निशुल्क इलाज कराया गया। संस्था द्वारा मोतियाबिंद के ऑपरेशन का भी खर्चा संस्था के माध्यम से किया जाता है और संस्था के माध्यम से ही मोतियाबिंद में लगने वाले चश्मे भी संस्था निशुल्क वितरित करती हैं। स्वास्थ शिविर में बड़ी संख्या में जैन मंदिर कालानी नगर महिला मित्र मंडल एवं क्षेत्रवासियों ने हिस्सा लिया। ब्यूरो रिपोर्ट न्यूज 29 इंडिया।

सम्बंधित खबरे

महाराष्ट्र में सामने आए कोरोना के 66 नए मामले, देश में कितने हैं एक्टिव केस?

देश में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। कई राज्यों में रोजाना कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान में भी…

भारत में फिर बढ़े कोरोना के केस, केरल से लेकर दिल्ली तक मिले इतने नए मरीज

देश में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पहले मुंबई कोरोना का हॉटस्पॉट था लेकिन बीते दिनों की तुलना में केरल भारत का हॉटस्पॉट बन गया…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!