कोलकाता: अब धरना स्थल से ही होंगे हर काम: ममता

चिटफंड घोटाला मामले में कोलकाता पुलिस आयुक्त राजीव कुमार से सीबीआई के पूछताछ की कोशिश के खिलाफ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का धरना सोमवार को भी जारी है. ये पूरा विवाद तब शुरू हुआ, जब रविवार को कोलकाता पुलिस ने चिटफंड घोटाला मामले में पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार के घर जांच करने पहुंची सीबीआई टीम को रोक दिया गया.

ममता इसे “संवैधानिक नियमों पर हमला” करार देते हुए रविवार रात करीब 8.30 बजे से धरने पर बैठी हुई हैं.

पुलिस का कहना है कि उनके पास जांच करने के लिए जरूरी दस्तावेज नहीं थे. लेकिन सीबीआई का कहना है कि उनके पास पूरे दस्तावेज थे. इसके बाद सीएम ममता बनर्जी भी एक्शन में आ गईं.

सीबीआई Vs ममता

  • शारदा चिटफंड घोटाला मामले से जुड़े इलेक्ट्रॉनिक सबूत नष्ट करने का आरोप लगाते हुए सीबीआई सुप्रीम कोर्ट पहुंची
  • सॉलिसिटर जनरल ने आरोप लगाया कि कोलकाता में रविवार रात वरिष्ठ पुलिसकर्मी वर्दी पहने हुए नेताओं के साथ धरने पर बैठे थे
  • SC शारदा मामले में कोलकाता पुलिस अधिकारियों के खिलाफ अवमानना और इलेक्ट्रॉनिक सबूत नष्ट करने के आरोप लगाने संबंधी सीबीआई की याचिका पर मंगलवार को सुनवाई करेगा
  • कोर्ट ने कहा है कि शारदा मामले में सभी सबूतों, सामग्री को शपथपत्र के माध्यम से पेश किया जाए

हमारा सत्याग्रह किसी एजेंसी के खिलाफ नहीं, बल्कि मोदी सरकार की अराजकता के खिलाफ हैः ममता

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि उनका सत्याग्रह किसी एजेंसी के खिलाफ नहीं, बल्कि मोदी सरकार की अराजकता के खिलाफ है.

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने केंद्र को भेजी रिपोर्ट

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी ने गृह मंत्रालय को एक रिपोर्ट भेजी है. इस रिपोर्ट को त्रिपाठी ने ही तैयार किया है.

ममता बोलीं, केंद्र से नहीं लेंगे पैसा

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता में अपने धरने के दौरान कहा, ”हमने एक फैसला किया है कि हम किसी भी योजना के लिए केंद्र से पैसे नहीं लेंगे.”

नीतीश बोले- चुनाव नजदीक हैं, कुछ भी हो सकता है

नीतीश कुमार ने कहा चुनाव आने वाले हैं कुछ भी हो सकता है, किसी को भी देश की चिंता नहीं है. सभी लोग बस वोट की चिंता में लगे हैं.

कर्नाटक सीएम बोले- केंद्र करे सही बर्ताव

कर्नाटक के सीएम कुमारस्वामी ने बंगाल मामले पर कहा, यह अच्छी बात नहीं है. मुझे लगता है कि केंद्र को सही तरीके से बर्ताव करना चाहिए और राज्य सरकार को भरोसे में रखकर कार्रवाई करनी चाहिए. केंद्र सरकार संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है. यह देश के भविष्य के लिए सही नहीं है.

स्मृति ईरानी ने भी दिया बयान

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा है कि जो अधिकारी पूरी लगन के साथ अपनी ड्यूटी कर रहे हैं उनकी सुरक्षा के लिए पैरामिलिट्री फोर्स को तैनात किया जाना जरूरी है.

बीजेपी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा चुनाव आयोग

पश्चिम बंगाल में रैली के लिए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के हैलीकॉप्टर को लैंडिंग की इजाजत नहीं दिए जाने पर बीजेपी का एक प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग पहुंचा है

पश्चिम बंगाल मामले पर चुनाव आयोग में शिकायत करने पहुंचा बीजेपी प्रतिनिधिमंडल

लोकसभा में फिर हंगामा

लोकसभा में सीबीआई कार्रवाई को लेकर एक बार फिर हंगामा शुरू हो चुका है. विपक्ष सीबीआई की कार्रवाई पर सरकार को दोषी ठहरा रहा है. टीएमसी के सांसद लगातार नारेबाजी कर रहे हैं. वहीं गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि पहली बार ऐसा हुआ है जब सीबीआई को जांच करने से रोका गया. आरोपी को राजनीतिक संरक्षण दिया जा रहा है. लोकसभा की कार्यवाही एक बार फिर स्थगित कर दी गई है.

कोलकाता मामले पर बीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस

  • एक पुलिस अधिकारी के लिए धरना क्यों कर रही है ममता बनर्जी
  • कमिश्नर के पास क्या जानकारी है जिसे छिपाना चाहती है सीएम ममता
  • सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को जांच सौंपी, मोदी सरकार को गाली क्यों दे रहे हैं
  • बंगाल में संविधान की हत्या की जा रही है
  • सरकारी अधिकारियों के धरने पर बैठना कौन सा नियम है

गृह मंत्रालय ने मांगी रिपोर्ट

पश्चिम बंगाल में हुए बवाल पर गृह मंत्रालय की तरफ से रिपोर्ट मांगी गई है. इस रिपोर्ट में नियमों के उल्लंघन के बारे में और सीबीआई जांच में बाधा डालने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की जानकारी मांगी गई है.

शिवसेना बोली- गंभीर मामला

शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि अगर किसी बंगाल जैसे बड़े राज्य की सीएम धरने पर बैठती हैं तो यह एक गंभीर मामला है. क्या यह सीबीआई vs ममता बनर्जी या फिर ममता बनर्जी vs बीजेपी है? इसका जल्द पता चल जाएगा. अगर सीबीआई का दुरुपयोग किया जा रहा है तो यह देश की गरिमा का विषय है.

फारुख अब्दुला बोले, देश खतरे में

जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम फारुख अब्दुल्ला ने पश्चिम बंगाल मामले में कहा कि ममता बनर्जी के आरोप सही हैं. उन्होंने कहा कि देश खतरे में है और तानाशही की तरफ बढ़ रहा है.

लोकसभा में विपक्ष का हंगामा

पश्चिम बंगाल में हुई सीबीआई की कार्रवाई पर विपक्षी नेताओं ने लोकसभा में जमकर हंगामा किया. जिसके बाद लोकसभा की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी.

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने की राज्यपाल से बात

पश्चिम बंगाल में चल रहे मामले को लेकर गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी से बात की है. जिसके बाद राज्यपाल ने बताया कि उन्होंने चीफ सेक्रेट्री और डीजी पुलिस से इस बारे में बात की है और जल्द हालात सुधारने के लिए एक्शन लेने को कहा है.

सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख

सुप्रीम कोर्ट में चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने कहा, अगर कोलकाता पुलिस कमिश्नर ने सबूतों से छेड़छाड़ करने के बारे में सोचा और इसके सबूत मिले तो हम उन पर कड़ी कार्रवाई करेंगे, जिससे उन्हें पछताना पड़ेगा.

मंगलवार सुबह होगी सुनवाई

चिटफंड घोटाले की जांच में बाधा डाले जाने पर सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल की है, जिसकी सुनवाई मंगलवार सुबह 10:30 बजे सुनवाई होगी.

सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की अर्जी

चिटफंड घोटाले की जांच में बाधा डाले जाने पर सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल कर दी है. सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में कहा, कोलकाता के पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार को कई बार समन जारी किए गए, लेकिन उन्होंने जांच में सहयोग नहीं किया. सॉलिसिटर जनरल तुशार मेहता ने कहा कि हमारी टीम को गिरफ्तार कर कस्टडी में लिया गया. राजीव कुमार को जल्द सरेंडर करना चाहिए.

एनएमसी का भी समर्थन

पश्चिम बंगाल में चल रहे विवाद पर अब महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनसी) की तरफ से भी रिएक्शन आया है. एमएनसी चीफ राज ठाकरे ने कहा कि हम ममता बनर्जी के समर्थन में हैं.

आप नेता संजय सिंह ने की चर्चा की मांग

आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने राज्यसभा में एक नोटिस दिया है. जिसमें उन्होंने सीबीआई के मिस यूज पर चर्चा की मांग की है.

धरना स्थल से निकले कमिश्नर राजीव कुमार

पश्चिम बंगाल के पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार धरना स्थल से निकल चुके हैं. उन्होंने ममता बनर्जी से मुलाकात की और धरना स्थल से निकल गए. ममता बनर्जी फिलहाल धरने पर बैठी हैं.

चंद्रबाबू नायडू बोले, बनेगा एक्शन प्लान

आंंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने पश्चिम बंगाल मामले पर कहा कि हम विपक्षी नेताओं के साथ आज एक बैठक करेंगे, जिसमें पूरे देशभर के लिए एक एक्शन प्लान बनाया जाएगा. सभी विपक्षी नेताओं के साथ टीडीपी के सांसद प्रोटेस्ट में हिस्सा लेंगे.

ममता का धरना जारी

पिछले 12 घंटों से ममता बनर्जी धरने पर बैठी हैं. इसके लिए अब उनके साथ कई नेता भी जुड़ रहे हैं. संविधान बचाओ धरने के तहत उनके कई समर्थक मौके पर पहुंच चुके हैं. सोमवार सुबह स्टेज पर कुछ इस अंदाज में दिखीं ममता


  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!