मौनी अमावस्या पर दूसरा शाही स्नान आज

कुंभ में कुल 6 स्नान, 3 शाही स्नान

तारीखपर्व 
15 जनवरी 2019मकर संक्रांति (पहला शाही स्नान)
21 जनवरी 2019पौष पूर्णिमा
4 फरवरी 2019मौनी अमावस्या (दूसरा शाही स्नान)
10 फरवरी 2019बसंत पंचमी (तीसरा शाही स्नान)
19 फरवरी 2019माघ पूर्णिमा
4 मार्च 2019महाशिवरात्रि

प्रयागराज. कुंभ मेला का आज दूसरा प्रमुख शाही स्नान है। माघी अमावस्या (मौनी अमावस्या) पर मध्यरात्रि से डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ संगम के घाटों पर पहुंच रही है। अमरत्व स्नान के लिए संगम घाट पर सबसे पहले सुबह 6:15 बजे महानिर्वाणी और अटल अखाड़ा ने स्नान किया। 

इसके बाद श्री पंचायती निरंजनी अखाड़ा, तपोनिधि श्री पंचायती आनंद, पंचदशनाम जूना अखाड़ा, अग्नि, आह्वान, निर्वाणी अनि, दिगंबर, श्री पंच निर्मोही अनी, श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन, श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन के संत स्नान कर चुके हैं। सबसे अंत में श्री पंचायती अखाड़ा निर्मला स्नान के लिए शिविर से निकल चुका है। सभी अखाड़ों को अमरत्व स्नान के लिए 40 मिनट का समय दिया गया। 41 घाट तैयार किए गए हैं। यहां करीब तीन करोड़ श्रद्धालुओं के स्नान करने की संभावना है।
मेला प्रशासन ने घाटों पर सुगम स्नान के प्रबंध किए हैं। जाल के साथ बैरीकेडिंग की गई है। पैरा मिलिट्री की 17 कंपनियां, आरएएफ, बीएसएफ, सीआरपीएफ, एसएसबी, आईटीबीपी और अन्य अर्धसैनिक बलों की 37 कंपनियां तैनाती की गई हैं। एनडीआरएफ की 10 कंपनियां मुस्तैद हैं। होमगार्ड के 14 हजार जवानों को भी ड्यूटी पर लगाया गया है। 111 घुड़सवार पुलिस घाटों से लेकर संगम तक निगरानी कर रहे हैं। 

Image result for mauni amavasya ka shahi snan

10 जोन में बांटा गया मेला क्षेत्र

मेले के 10 जोनों को आगजनी से बचाने के लिए 40 सब फायर स्टेशन चौबीस घंटे सक्रिय किए गए हैं। 440 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जा रही है। 96 फायर वाॅच टावर इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) से जोड़े गए हैं।

Image result for mauni amavasya ka shahi snan

मौनी अमावस्या का महत्व

माघ महीने की कृष्ण पक्ष की अमावस्या को मौनी अमावस्या कहा जाता है। मान्यता है कि इसी दिन कुंभ के पहले तीर्थांकर ऋषभ देव ने लंबी तपस्या का मौन व्रत तोड़ा था और संगम के पवित्र जल में स्नान किया था। सनातन धर्म में हर अमावस्या का खास महत्व है। इस बार सोमवती और मौनी अमावस्या पर महोदय योग बन रहा है। दुर्लभ योग में गंगा स्नान, दान पुण्य करने से राहु, केतु और शनि से संबंधित कष्टों से मुक्ति मिलेगी। श्रवण नक्षत्र, वियातिपाद योग और सर्वार्थ सिद्धि योग की भी निष्पत्ति हो रही है। कुंभ होने से इसका महत्व और भी बढ़ गया है। महोदय योग में गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के तट पर स्नान, पूजा-पाठ और दान करने से साधक को कई गुना अधिक पुण्य फल मिलता है।

Image result for mauni amavasya ka shahi snan

सम्बंधित खबरे

40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!