ऑस्ट्रेलिया में अब तक की सबसे बड़ी बाढ़, सड़कों पर घूम रहे मगरमच्छ

उत्तर-पश्चिम ऑस्ट्रेलिया में जबर्दस्त बाढ़ से हजारों लोगों को घर छोड़कर जाना पड़ा है। 20 हजार घरों को खतरे में बताया गया है। रॉस रिवर डैम से प्रति सेकंड 1900 क्यूबिक मीटर पानी छोड़ा जा रहा है। अधिकारियों ने अगले कुछ दिनों में हालात और खराब होने की बात कही है। बाढ़ के पानी में बहकर मगरमच्छ सड़कों पर आ गए हैं। इसके मद्देनजर प्रशासन ने लोगों को अलर्ट रहने को कहा है।

एक शहर पानी-पानी

  1. क्वींसलैंड राज्य के टाउंसविल शहर में हर जगह पानी भर गया है। शहर में बिजली नहीं है। कई लोग अपने घरों की छतों पर रह रहे हैं। क्वींसलैंड के मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि बाढ़ के चलते हालात और खराब हो सकते हैं। शहर का संपर्क बाकी इलाकों से कट सकता है।
  2. क्वींसलैंड की प्रीमियर एनास्तासिया पालास्जुक के मुताबिक, “ये 20 साल में एक बार नहीं, बल्कि 100 साल में एक बार होने वाली घटना है। अगले कुछ दिनों में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। मेरी लोगों से अपील है कि जरूरत पड़ने पर ही बाहर निकलें, अन्यथा घर पर रहें।”
  1. 7 न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, सैकड़ों घरों को खाली करा लिया गया है। 10 से 20 हजार घरों पर खतरा है। मिलिट्री ने स्थानीय लोगों को रेत की बोरियां बांटी हैं ताकि उनका पानी से बचाव हो सके।
  2. मौसम विज्ञानी जोनाथन हो के मुताबिक, इस इलाके में साल में 2 मीटर बारिश होती है, लेकिन कुछ कस्बों में सालभर की बारिश हो चुकी है। इंघम कस्बे में बीते 24 घंटे में 50.6 सेमी पानी बरस गया। यहां एक घंटे में ही 14.5 सेमी बारिश हो गई।

  3. टाउंसविल में रहने वाले क्रिस ब्रुकहाउस कहना है कि हमने पहले ऐसा कभी नहीं देखा। चारों तरफ पानी ही पानी दिख रहा है। घर में एक मीटर से ज्यादा पानी घुस चुका है। सीढ़ियां डूब चुकी हैं। फ्रिज समेत दूसरे सामान तैर रहे हैं।
Australia flooded by monsoon crocodiles in driveway locals on rooftop 20000 homes affected

  1. क्वींसलैंड की प्रीमियर ने कहा- इस तरह की बारिश 100 साल में एक बार होने वाली घटना
    क्वींसलैंड के इंघम कस्बे में एक घंटे में 14.5 सेमी बारिश हुई
    मिलिट्री ने लोगों को रेत की बोरियां बांटी ताकि घरों में पानी न घुसे
  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!