स्वास्थ मंत्री तुलसीराम सिलावट ने की शुद्ध के लिये युद्धि अभियान की समीक्षा

देश में मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान सतत जारी रहेगा। मंत्री तुलसीराम सिलावट ने खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि प्रदेश में ‘शुद्ध के लिये युद्ध” अभियान में मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रखें। उन्होंने कहा कि अभियान को जन-आंदोलन का रूप दें। सिलावट गतदिवस भोपाल में विभागीय योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में आयुक्त, खाद्य सुरक्षा श्री राजीव दुबे उपस्थित थे।
मंत्री सिलावट ने कहा कि स्वस्थ प्रदेश की परिकल्पना को साकार करने के लिये विगत 19 जुलाई से ‘शुद्ध के लिये युद्ध” अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि अभियान के जरिए जन-सामान्य को जागरूक करने के लिये सोशल मीडिया के साथ अन्य प्रचार माध्यमों का उपयोग भी किया जाए। सिलावट ने कहा कि युवा पीढ़ी को इस मामले में जागरूक बनाने के लिये कॉलेजों और स्कूलों में विद्यार्थियों की प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएं।
लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ने संभाग स्तर पर उड़नदस्तों के गठन और अंतर्राज्यीय सीमा चौकियों पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला स्तर पर व्यापारियों की बैठक बुलाकर मिलावटखोरों के खिलाफ एकजुट होने की समझाइश दिए जाने के लिये भी कहा। उन्होंने कहा कि न्यायालयों में प्रस्तुत प्रकरणों में मजबूती से राज्य शासन का पक्ष रखा जाए।
बैठक मे बताया गया कि अब तक मिलावटखोरों के खिलाफ कार्यवाही में करीब 4 करोड़ रुपये अर्थदण्ड वसूला गया है। प्रदेश में अब तक दूध उत्पादों, खाद्य पदार्थों और पान-मसाला सहित 9,707 नमूने जाँच के लिये एकत्रित किये गए हैं। बत्तीस खाद्य कारोबारियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) में कार्रवाई की गई है। मिलावट के 94 प्रकरणों में एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। अभियान में लिये गए 3323 नमूनों की जाँच रिपोर्ट आ गई है। इनमें 2040 मानक, 876 अवमानक, 282 मिथ्या छाप, 44 अपद्रव्य, 43 असुरक्षित और 34 प्रतिबंधित श्रेणी के नमूने पाए गए हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!