राष्ट्रीय हरित अभिकरण, मुख्य पीठ, नई दिल्ली में प्रचलित प्रकरण में पारित आदेशानुसार पिपल्याहाना तालाब के एफटीएल/एफआरएल (फुल टेंक लेवल) हेतु समिति का गठन किया गया है। कलेक्टर लोकेश कुमार जाटव द्वारा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जूनीइंदौर, अपर आयुक्त नगर पालिका निगम, कार्यपालन यंत्री जलप्रदाय नगर पालिका निगम, कार्यपालन यंत्री सिंचाई विभाग, क्षेत्रीय नियंत्रक मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण, कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, कार्यपालन पीआईयू तथा संयुक्त संचालक नगर तथा ग्राम निवेश को समिति में नामांकित किया है। गठित समिति अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, जूनीइंदौर की अध्यक्षता में राष्ट्रीय हरित अभिकरण के आदेशानुसार कार्यवाही कर पालन प्रतिवेदन मय समस्त दस्तावेज 10 दिवस में कलेक्टर कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगी।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









