उद्धव ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

उद्धव ठाकरे (59) ने गुरुवार शाम 6:40 बजे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ लेने के तुरंत बाद उद्धव ने झुककर सबका अभिवादन किया। इस दौरान शिवाजी पार्क में करीब 70 हजार समर्थकों के अलावा द्रमुक अध्यक्ष एमके स्टालिन, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ, भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस, मनसे प्रमुख राज ठाकरे, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी भी मौजूद थे सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने उद्धव को बधाई दी, लेकिन समारोह में न शामिल हो पाने पर खेद भी जाहिर किया।

राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने उद्धव को शपथ दिलवाई। 6 दिन पहले ही शनिवार को उन्होंने भाजपा के देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलवाई थी। उद्धव शपथ ग्रहण के तुरंत बाद कैबिनेट की पहली बैठक करेंगे। माना जा रहा है कि वे इस बैठक में किसानों की कर्जमाफी से जुड़ा फैसला ले सकते हैं।

इन विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली

शिवसेना: विधायक दल के नेता एकनाथ शिंदे, सुभाष देसाई।

राकांपा:  विधायक दल के नेता जयंत पाटिल, छगन भुजबल।

कांग्रेस: विधायक दल के नेता और 8 बार के विधायक बालासाहेब थोराट।

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट पर कैबिनेट बैठक में चर्चा होगी

उद्धव पहली कैबिनेट बैठक में फसलों की बीमा योजना के रिव्यू का निर्णय भी लिया जा सकता है। गठबंधन की प्रेसवार्ता में शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने कहा- सरकार संकट से जूझ रहे किसानों के हक में फैसला लेगी। नाहर रिफाइनरी और बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट पर कैबिनेट मीटिंग में चर्चा होगी। 

ठाकरे परिवार के लिए शिवाजी पार्क खास
ठाकरे परिवार के लिए मुंबई का शिवाजी पार्क हमेशा से खास रहा है। यही वो मैदान है, जहां से हाल में शिवसेना की दशहरा रैली में पार्टी नेता संजय राउत ने ऐलान किया था कि महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री शिवसेना से होगा। यहीं बाला साहब का अंतिम संस्कार हुआ। शपथ ग्रहण समारोह के लिए जहां मंच बनाया गया। उसके पीछे छत्रपति शिवाजी महाराज की बड़ी प्रतिमा है। साथ ही बाल ठाकरे का स्मारक बना हुआ है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!