कलेक्टर लोकेश कुमार जाटव के निर्देशानुसार कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के संयुक्त तत्वाधान में इंदौर ब्लॉक के ग्राम बिसनावदा में जल शक्ति अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों को ड्रिप एवं स्प्रिंकलर तकनीक के बारे में बताया गया। इसका मुख्य उद्देश्य पानी की बचत एवं कम पानी में अच्छी खेती के उपाय बताना था। शिविर में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत कृषि एवं उद्यानिकी विभाग में पंजीकृत कंपनियों द्वारा ड्रिप एवं स्प्रिंकलर के उपयोग के लिये पंजीयन संबंधी जानकारी दी गई। शिविर में बताया गया कि इसके अंतर्गत बड़े किसानों को 45 प्रतिशत एवं छोटे किसानों को 55 प्रतिशत सब्सिडी देने का प्रावधान है। इसके अतिरिक्त किसानों को फसल बीमा से संबंधित जानकारी भी दी गई।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









