जिला खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में तीरंदाजी की प्रतिभा को प्रोत्साहन दिए जाने का प्रयास किया जा रहा है जिला खेल अधिकारी जोसेफ बक्सला ने बताया है कि आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र महू विकासखंड के ग्रामीण युवक युवतियों को प्राचीनतम खेल तीरंदाजी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आदिवासी जननायक टंट्या भील के जन्म उत्सव पार चार दिसंबर को इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता पातालपानी महू में आयोजित होगी। प्रतियोगिता पुरुष और महिला के ओपन वर्ग में 20 मीटर और 30 मीटर के लिए आयोजित होगी।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









