इंदौर टूरिज्म फेस्‍ट के साथ लाँच होगा आईटीपीसी का प्रमोशनल साँग

 इंदौर टूरिज्म फेस्‍ट के अंतर्गत होने वाली विभिन्न गतिविधियों, प्रतियोगिताओं  की तैयारियों की समीक्षा के लिये कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जाटव की अध्यक्षता में गठित समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में सांस्कृतिक कार्यक्रम, बोट रेसिंग, विंटेज कार रैली, मड रैली, जंगल सफारी, ट्रेजर हंट तथा फूड फेस्टिवल एवं एडवेंचर स्पोर्ट्स की अंतिम चरण की तैयारियों पर चर्चा की गई यह फेस्टिवल दिनांक 7 दिसम्बर से 15 दिसम्बर 2019 तक आयोजित किया जायेगा। 7 दिसम्बर को मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ द्वारा आईटीएफ के आगाज़ के साथ ही स्वानन्द किरकिरे द्वारा रचित इंदौर टूरिज्म प्रमोशन कॉउंसिल का प्रमोशनल साँग भी लाँच किया जायेगा। इस गीत में इंदौर के समस्त पर्यटल स्थलों का वर्णन है जाने-माने राजस्थानी गायक मामे खां 7 दिसम्बर को शाम साढ़े 6 बजे होने वाली सांस्कृति संध्या में प्रस्तुति देंगे। साथ ही लोक नृत्य में भगोरिया तथा माचा नृत्य की प्रस्तुति भी दी जायेगी। आईटीएफ में होने वाली ट्रेजर हंट प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न स्थानों से संबंधित कुछ पहेलियाँ दी जायेगी तथा उन स्थानों से संबंधित क्लू दिया जायेगा। जिसे डीकोड करने पर अगले स्थान के बारे में पता चलेगा। आईटीएफ के दौरान शहर के बीआरटीएस मार्ग पर विंटेज कार, जीप एवं अन्य विंटेज गाड़ियाँ दौड़ेगी। इसके जरिये लोक ऐसी गाड़ियाँ देख सकेंगे जिनके मॉडल न केवल  काफी पूराने है बल्कि जो आमतौर पर लोगों को देखने नहीं मिलती। इस दौरान होने वाला फूड फेस्टिवल, फूड लवर्स के लिये वाकई किसी जन्नत जैसा होगा। जहां न केवल विभिन्न स्वादिष्ट पकवान मिलेंगे बल्कि उन्हें परोसा भी उतने ही प्यार से जायेगा। साथ ही यह भी देखने मिलेगा कि सफाई में नम्बर-वन इंदौर फूड स्टॉल की सफाई में भी नम्बर-वन है।  

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!