इंदौर के जिला अस्पताल के परिसर में सांप घुसने का मामला सामने आया है। हालांकि सांप ने किसी को परेशान नहीं किया, लेकिन सांप को देखते ही परिसर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। इंदौर के जिला अस्पताल के परिसर स्थित स्वर्गीय लक्ष्मण सिंह गौड़ आयुष विंग में आज एक खतरनाक कोबरा सांप के आ जाने के कारण हड़कंप मच गया। रोज की तरह अस्पताल के परिसर में मरीजों की आवाजाही लगी रहती थी, लेकिन गुरूवार को अस्पताल बंद होने के कारण अफरा तफरी नहीं मची। सांप के दिखने के बाद मौके पर कई लोगों की भीड़ जमा हो गई। बहुत देर तक सांप अस्पताल परिसर में ही मौजूद रहा। सांप इधर-उधर दरवाजे पर फन मारते दिखाई दिया।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









