भारतीय जनता पार्टी की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सेंटर कोतवाली थाने में मामला दर्ज किए जाने की मांग की।
इसको लेकर कांग्रेसियों और पुलिस प्रशासन के बीच में काफी समय तक बहस का सिलसिला चलता रहा। वही गुस्साएं कांग्रेस नेताओं ने एफआईआर दर्ज नहीं किए जाने पर कोतवाली थाने के गेट पर ही धरने पर बैठ गए। सीएसपी थाना सेंटर कोतवाली द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आवेदन लेकर जांच की बात कही। वहीं कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि मध्यप्रदेश में जब बीजेपी के सरकार हुआ करती थी तो मामूली बातों पर भी मामला पंजीबद्ध किया जाता था, लेकिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने वाली संसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर द्वारा संसद भवन में जिस प्रकार देश भक्त बताया गया है। उस पर एफआईआर दर्ज करने की वजह कांग्रेसियों कोई दबाया जा रहा है, जिसकी शिकायत कांग्रेस कमेटी के आला नेताओं को की जाएगी।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









