इंदौर एसएसपी और एसपी ने बच्चों के बीच चलाए पंच

इंदौर पुलिस की कमान संभालने वाली एसएसपी रूचिवर्धन मिश्र को जब छात्राओं और स्कूल के स्टाफ ने एएसपी प्रशांत चैबे के साथ अपने बीच पंच चलाते हुए देखा तो सभी आश्चर्य करने लगे। दरअसल इंदौर पुलिस द्वारा शुरू किए गए सुरक्षा चक्र की शुरूआत राऊ स्थित मां उमिया धाम से हुई।
अभी तक आपने देखा या सुना होगा कि पुलिस किशोरियों व स्कूल में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं के लिए सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग और साइबर सुरक्षा से बचाव के उपाय बताते हुए उनकी एक्स्ट्रा क्लासेस लेती है, लेकिन इंदौर एसएसपी रूचिवर्धन मिश्र ने एक प्लान तैयार किया है, जिसे नाम दिया है सुरक्षा चक्र। इस सुरक्षा चक्र में ना केवल छात्र-छात्राओं को सेल्फ डिफेंस और साइबर क्राइम से बचाव के बारे में जानकारी दी जाएगी, बल्कि इस सुरक्षा चक्र में पांच दिवसीय कार्यक्रम विभिन्न स्कूलों में आयोजित किए जाएंगे, जिसमें पुलिस के अधिकारी एक शिक्षक और प्रशिक्षक की भूमिका में नजर आएंगे। इसकी शुरूआत आज से एसएसपी रूचिवर्धन मिश्र ने की। दोनों अधिकारियों ने छात्राओं को किसी भी आपात स्थिति में सुरक्षा से बचाव के उपाय बताएं और उनके साथ पंच भी चलाए। इस अवसर पर एसएसपी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी को अपनी सुरक्षा करनी चाहिए। इसके लिए सबसे ज्यादा जरूरी हैं कि हम खुद मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहें। हम स्वस्थ रहेंगे, तभी हम किसी से अपनी सुरक्षा कर सकते हैं। उन्होंने छात्राओं को सीख दी कि वे हमेशा किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहें। सुरक्षा चक्र के बारे में एएसपी प्रशांत चैबे ने बताया कि इस अभियान के दौरान छात्राओं को अलग-अलग स्कूलों में सेल डिफेंस, सायबर क्राइम से बचाव का प्रशिक्षण देने के साथ ही डॉक्टरों द्वारा भी उन्हें बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक किया जाएगा।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!