देवेंद्र फडणवीस-अजित पवार ने ली विधायक पद की शपथ

मुंबई महाराष्ट्र में एक नए राजनीतिक युग की शुरुआत हो रही है. जो ठाकरे परिवार अभी तक पर्दे के पीछे से सत्ता चलाता था, अब वह फ्रंटफुट पर आ गया है. एक महीने से चल रहे राजनीतिक घटनाक्रम के खत्म होने पर उद्धव ठाकरे का मुख्यमंत्री बनना तय हो गया है. गुरुवार देर शाम उद्धव मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. मंगलवार को देवेंद्र फडणवीस-अजित पवार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था.
देवेंद्र फडणवीस ने ली विधायक पद की शपथ…
महाराष्ट्र विधानसभा का विशेष सत्र शुरू हो गया है. पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधायक पद की शपथ ले ली है, अब सभी विधायकों के शपथ लेने का सिलसिला शुरू हो गया है. फडणवीस के बाद छगन भुजबल, अजित पवार, जयंत पाटिल, बालासाहेब थोराट समेत अन्य विधायकों ने शपथ ली.
सुप्रिया ने गले लगकर किया अजित पवार का स्वागत…
नेताओं का विधानसभा पहुंचना शुरू हो गया है. एनसीपी नेता सुप्रिया सुले विधानसभा में सभी का स्वागत कर रही हैं. उन्होंने आदित्य ठाकरे का गले लगकर स्वागत किया और बधाई दी. इसी दौरान चौंकाने वाली तस्वीर भी आई जब अजित पवार विधानसभा पहुंचे. सुप्रिया सुले ने अजित पवार का भी गले लगकर स्वागत किया था.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!