इंदौर में बिल्डर के घर डाका, गार्ड को बंधक बनाकर घर में दाख़िल हुए डकैत

इंदौर (indore) के नामी बिल्डर कैलाश गोयल (builder kailash goyal) के घर डाका (Robbery) पड़ गया. हथियार बंद डकैतों ने घर पर तैनात सुरक्षा गार्ड (Security guard) और परिवार को पिस्टल की नोंक पर बंधक बनाकर घर में डकैती डाली.डकैतों के फुटेज, घर में लगे सीसीटीवी (cctv) कैमरे में क़ैद हुए हैं. लेकिन पुलिस के सीसीटीवी कैमरे बंद पड़े थे.
इंदौर के लसूड़िया थाना इलाके में रहने वाले नामी बिल्डर कैलाश गोयल के घर डाका पड़ गया. करीब आधा दर्जन हथियार बंद बदमाश उनके घर में दाखिल हुए. उन्होंने पहले घर के बाहर बैठे सुरक्षा गार्ड को पिस्टल दिखाकर धमकाया, उसकी रायफल छीन ली और फिर उसे बंधक बना लिया. उसके बाद बदमाश घर में दाखिल हुए. उन्होंने बिल्डर के परिवार के सदस्यों को भी बंधक बनाया और उनके मोबाइल फोन छीन लिए. बदमाश घर में रखी एक लाख से अधिक नगदी सहित सोने चांदी के जेवरात लेकर भाग खड़े हुए.भागते वक़्त रास्ते में बदमाशों ने एक दो पहिया वाहन चालक को भी निशाना बनाया और उसकी एक्टिवा छीन कर भाग गए.
 बायपास के रास्ते भागे
घटना को अंजाम देने के बाद बदमाशों के बायपास के रास्ते भागने की जानकारी मिली है. सर्चिंग के दौरान पुलिस को कुछ दूरी पर बिल्डर के परिवार के सदस्यों के मोबाइल फोन मिल गए.
डॉग स्क्वायड भी भटक गया
डकैती की वारदात के बाद मौके पर  पुलिस के आधा दर्जन से अधिक वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे और जांच शुरू कर दी. डॉग स्क्वायड को भी मौके पर भेजा गया, लेकिन डॉग दस्ता कुछ दूरी के बाद भटक गया. पता चला है कि पुलिस को भटकाने के लिए बदमाश दो अलग अलग दिशा में भागे हैं. हालांकि बदमाशों की तस्वीरें बिल्डर के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में क़ैद हो गई हैं.
पुलिस की फिर खुली पोल
इस वारदात के बाद से पुलिस की सख्ती और स्मार्टनेस की कलई खुल गई है. एक दल पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचा और चौराहे के सीसीटीवी जांचने का प्रयास किया ताकि बदमाशों के बारे में जानकारी मिल सके. पता चला है कि सिटी सर्विलांस के स्कीम नंबर १३६ के चौराहे के सीसीटीवी कैमरे बंद पड़े थे.
पुलिस का दावा
पुलिस अधीक्षक यूसुफ कुरैशी के मुताबिक़ मौके पर पहुंच कर तकनीकी एवं समस्त बिदुओं पर परीक्षण किया गया. डकैती की वारदात को सुलझाने के लिए तमाम अधिकारियों को अलग अलग निर्देश दिए गए हैं. जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!