शरद पवार साबित हुए असली ‘चाणक्‍य’, बीजेपी का बिगाड़ा समीकरण

मुंबई राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अध्यक्ष शरद पवार। महाराष्ट्र की सियासत के इस माहिर खिलाड़ी का नाम इस समय हर किसी की जुबान पर है। बीजेपी के ‘चाणक्य’ माने जानेवाले गृह मंत्री अमित शाह को महाराष्ट्र के सियासी दांवपेच में 79 साल के इस कद्दावर नेता ने जोरदार पटखनी दी है। उन्होंने अपने भतीजे की ‘घर वापसी’ करा बीजेपी का बना-बनाया समीकरण ही बिगाड़ दिया और 3 दिन बाद ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को इस्तीफा देने के लिए मजबूर होना पड़ा। उद्धव ठाकरे को मंगलवार को जिस समय गठबंधन का नेता चुना जा रहा था, होटल के बाहर जमा लोग ‘महाराष्ट्र में एक टाइगर, शरद पवार’ के नारे लगा रहे थे।

बीजेपी को झटका, राज्य में ठाकरे सरकार
इस सियासी उलटफेर का असर यह हुआ कि महाराष्ट्र की सत्ता पर दोबारा काबिज होने के सपने देख रही बीजेपी को जोरदार झटका लगा और कई विपक्षी दल एक साथ अब सरकार बनाने जा रहे हैं। शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री होंगे। आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव में अपनी मेहनत के बल पर पवार अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही NCP को मजबूत स्थिति में ले आए। हालांकि उनकी कोशिशों को उस समय झटका लगा जब भतीजे ने परिवार से विद्रोह करते हुए 23 नवंबर की सुबह बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बना ली।

80 घंटे में चकनाचूर किए बीजेपी के सपने
यह पवार की रणनीति का ही नतीजा था कि बीजेपी की यह सरकार महज 80 घंटे ही अस्तित्व में रही। पवार ने पारिवारिक दबाव बनाकर न सिर्फ अपने भतीजे अजित की घर वापसी कराई बल्कि उनका इस्तीफा भी हो गया। हालांकि अजीत ने इस्तीफे की वजह निजी कारणों को बताया है। बीजेपी में हड़कंप मच गया। उधर, फ्लोर टेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आते ही बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व भी ऐक्टिव हो गया। बहुमत न मिलता देख बीजेपी ने फडणवीस का इस्तीफा दिलाना ही बेहतर समझा।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!