अजित पवार को ठीक स्थान मिलेगा, वो बहुत बड़ा काम करके आए हैं: संजय राउत

महाराष्ट्र में मंगलवार को तेजी से बदसे सियासी हालात के बाद उद्धव ठाकरे को महा विकास आगाड़ी का नेता चुन लिया गया है। वे कल यानी गुरुवार को मुंबई के शिवाजी मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। यह पहला मौका होगा जब शिवसेना का कोई नेता मुख्यमंत्री बनेगा।
शिवसेना नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा कि अजित पवार को ठीक स्थान मिलेगा, वो बहुत बड़ा काम करके आए हैं। महाराष्ट्र से देश में परिवर्तन की शुरुआत हुई है। हमारा मिशन पूरा हुआ। मैंने कहा था हमारा सूर्ययान मंत्रालय के छठे मंजिल पर सफल लैंड करेगा, तब सब हंस रहे थे। लेकिन, हमारे सूर्ययान का सफल लैंडिंग हो गया। आने वाले समय में अगर ये सूर्ययान दिल्ली में भी उतरे तो आपको आश्चर्य नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि सरकार चलाने में विचारधारा बाधक नहीं है। हम न्यूनतम साझा कार्यक्रम के अनुसार राज्य में सरकार चलाएंगे।
मैं एनसीपी में हूं और पार्टी में ही रहूंगा: अजित पवार
एनसीपी नेता अजित पवार ने बुधवार को कहा कि वह अपनी पार्टी में बने रहेंगे और इसके बारे में भ्रम पैदा करने की कोई वजह नहीं है। अजित पवार ने कहा कि अभी मेरे पास कहने के लिए कुछ नहीं है, मैं सही समय आने पर बोलूंगा। मैंने पहले भी कहा था कि मैं एनसीपी में हूं और मैं एनसीपी में ही रहूंगा। भ्रम पैदा करने की कोई वजह नहीं है। अपने चाचा और एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार के आवास पर मंगलवार देर रात जाने के बारे में अजित पवार ने कहा कि अपने नेता से मुलाकात करना मेरा अधिकार है।

विधानसभा में अजित पवार से गले मिलीं सुप्रिया सुले
महाराष्ट्र विधानसभा का विशेष सत्र बुधवार को सुबह आरंभ होने पर सभी की नजरें एनसीपी नेता अजित पवार पर टिकी हुई थीं। कुछ दिनों पहले उन्होंने पार्टी से विद्रोह कर सरकार बनाने के लिए भाजपा को समर्थन देकर सबको हैरान कर दिया था, लेकिन मंगलवार को उन्होंने इस्तीफा भी दे दिया।

अजित पवार ने जैसे ही बुधवार को सुबह विधान भवन के परिसर में प्रवेश किया तो उनकी चचेरी बहन और लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले ने उन्हें गले लगाया। एनसीपी प्रमुख शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले अपनी पार्टी के विधायकों का स्वागत करने के लिए विधान भवन के प्रवेश द्वार पर खड़ी थीं।

अपने चाचा और एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार के सिल्वर ओक आवास पर मंगलवार देर रात जाने के बारे में अजित पवार ने कहा कि अपने नेता से मुलाकात करना मेरा अधिकार है।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!