तिरुपति हवाईअड्डे पर होगा वीआईपी अतिथि परिसर का निर्माण, कैबिनेट ने दी मंजूरी

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने तिरूपति हवाई अड्डे पर वीआईपी अतिथियों के लिए अतिथि परिसर के निर्माण के वास्ते भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण की 1800 वर्ग मीटर भूमि आवंटन को बुधवार को मंजूरी प्रदान कर दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण  (एएआई) की 1800 वर्ग मीटर भूमि एक रूपये के मामूली लाइसेंस फीस पर 15 वर्ष की अवधि के लिए आंध्रप्रदेश शिक्षा और कल्याण आधारभूत ढांचा कारपोरेशन (एपीईडब्ल्यूआईडीसी) को देने को मंजूरी प्रदान की।

इस भूमि का उपयोग तिरूपति हवाई अड्डे पर अतिथि परिसर (सेरेमोनियल लाउंज) के निर्माण के लिए किया जाएगा।

सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, तिरूपति भगवान श्री वेंकेटेश्वर से जुड़ा स्थल है जहां वीवीआईपी और वीआईपी लोगों का अकसर आना जाना होता है। वहां इस प्रकार के एक अतिथि परिसर के निर्माण से दर्शन के लिए आने वाले ऐसे लोगों को बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। इस लाउंज का रख रखाव एपीईडब्ल्यूआईडीसी करेगा।

स्पेन में होने वाले संरा जलवायु परिवर्तन सम्मेलन पर भारतीय रुख को मंजूरी 

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने स्पेन में अगले सप्ताह आयोजित होने वाले संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन के बारे में भारतीय रुख को बुधवार को मंजूरी दी। दो से 13 दिसंबर तक स्पेन के मैड्रिड में आयोजित होने वाले संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन ढांचा सम्मेलन संबंधी 25वीं कांफ्रेंस आफ पार्टीज (सीओपी) में वार्ता के बारे में भारत के रुख को मंजूरी दी गई । यह सम्मेलन चिली की अध्यक्षता में आयोजित हो रहा है।  इस सम्मेलन में भारतीय शिष्टमंडल का नेतृत्व वन, पर्यावरण तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर करेंगे।

मानव तस्करी रोकने के लिए भारत, म्यामां के बीच सहमति पत्र को मंजूरी

वहीं मंत्रिमंडल ने मानव तस्करी रोकने के लिए भारत और म्यांमार के बीच द्विपक्षीय सहयोग पर समझौता ज्ञापन (एमओयू) को मंजूरी प्रदान कर दी। मंत्रिमंडल ने मानव तस्करी रोकने, पीडि़तों को छुड़ाने और उन्हें स्वदेश भेजने के लिए द्विपक्षीय सहयोग पर भारत और म्यामां के बीच समझौता ज्ञापन को मंजूरी दी।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!