मुख्यमंत्री ने किया राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए प्रतीक चिन्ह का अनावरण

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज मंत्रालय में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों की राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए प्रतीक चिन्ह लोगो एवं शुभांकर (मेस्कॉट) का अनावरण किया। यह प्रतियोगिता 9 से 13 दिसम्बर तक भोपाल में आयोजित होगी।
इस प्रतियोगिता में 16 खेल विधाओं में 23 राज्यों के लगभग पांच हजार खिलाड़ी एवं सहयोगी अधिकारी भाग लेंगे। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने खेल प्रतियोगिता के सफल आयोजन और इसमें भाग ले रहे प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री द्वारा एकलव्य राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए जारी प्रतीक चिन्ह महाभारत के पात्र एकलव्य की प्रतिकृति पर आधारित है। चित्र में एकलव्य, शक्ति, समर्पण, निष्ठा एवं निडरता को प्रदर्शित करता है। इसके आस-पास हरे रंग का गोल आवरण प्रकृति और पृथ्वी को इंगित करता है और यह प्रकृति को संरक्षित करने की भी प्रेरणा देता है। प्रतीक चिह्न में अंकित पीला रंग खुशी, सकारात्मकता और ऊर्जा का प्रतीक है। एकलव्य राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए मुख्यमंत्री द्वारा जारी शुभांकर बाघ मुन्ना है। बाघ न केवल राष्ट्रीय पशु है बल्कि मध्यप्रदेश को टाइगर स्टेट का भी दर्जा प्राप्त है। बाघ गर्व, ताकत, निडरता एवं नेतृत्व क्षमता का प्रतीक है। राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए बनाए गए प्रतीक चिह्न और शुभांकर प्रतिभागियों को प्रेरणा और प्रोत्साहन का भी प्रतीक है।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!